फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MP audio tape scandal: beleaguered MP maan and gandhi

भगवंत मान और धर्मवीर गांधी का ऑडियो वायरल, 'आप' में बवाल

Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
AAP MP audio tape scandal: beleaguered MP maan and gandhi

आम आदमी पार्टी एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद का कारण बना है संगरूर से आप सांसद भगवंत मान और पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के बीच की बातचीत का ऑडियो।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह चार मिनट का ऑडियो दिल्ली में छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में आप को मिली जीत के बाद का है।

ऑडियो में भगवंत मान डॉ. गांधी को पार्टी के पंजाब में बन रहे ताजा हालात से रूबरू करवा रहे हैं और संगरूर, पटियाला और फरीदकोट से पार्टी को मिली जीत को सेलिब्रिटी स्टेटस के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन


हालांकि सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने इस ऑडियो को अपनी ओर से लीक न करवाए जाने का दावा किया है लेकिन उनका कहना है कि मान सही बोल रहे हैं। डॉ. गांधी ने कहा कि हो सकता है कि यह ऑडियो किसी सुरक्षा एजेंसी ने टेप किया हो, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने कहा है कि जैसी स्टेटमेंट मान के ऑडियो में है, उस पर पार्टी हाईकमान को भगवंत मान पर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे भड़काऊ बयानों से पार्टी वर्करों का मनोबल कमजोर होता है।

दूसरी और जिस तरह की बात वह डॉ. गांधी से कर रहे हैं, उससे लगता है कि मान दोगली नीति अपना रहे हैं। खालसा ने यह भी कहा कि दिल्ली में आप की अनुशासन कमेटी को चाहिए कि वह दिल्ली के हालात पर नजर रखें न कि पंजाब के हालात। पंजाब के वरिष्ठ नेताओं से सलाह ली जाए।

आप द्वारा निष्कासित सांसद गांधी पर अंगुलियां उठीं

AAP MP audio tape scandal: beleaguered MP maan and gandhi

टेप लीक कांड में पटियाला से आप द्वारा निष्कासित डा. धर्मवीर गांधी पर अंगुलियां उठ रही हैं। हालांकि डा. गांधी इन आरोपों का खंडन कर रहे हैं। डा. गांधी के मुताबिक उनके फोन में रिकार्डिंग की सुविधा नहीं है। यह किसी एजेंसी या फिर किसी तीसरे व्यक्ति का काम हो सकता है। वे इस मामले में लोकसभा स्पीकर से जांच की मांग करेंगे।

अमर उजाला से बातचीत में डा. गांधी ने माना कि फरवरी में उन्हें सांसद भगवंत मान का फोन आया था और उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति और पार्टी हाईकमांड के पंजाब में दखल संबंधी खुलकर अपने जज्बात व्यक्त किए थे।

हालांकि उन्होंने न तो भगवंत मान की बातचीत रिकार्ड की और न ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उनके फोन में तो रिकार्डिंग की सुविधा ही नहीं है। वे एक स्पष्ट व मुंह पर बात कहने वाले व्यक्ति हैं।

डा. गांधी ने कहा कि यह किसी एजेंसी या फिर किसी तीसरे व्यक्ति का काम हो सकता है। जो उन दोनों या फिर पार्टी से दुश्मनी रखता है। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा स्पीकर से मामले की जांच की मांग करेंगे। साथ ही मांग की जाएगी कि सांसदों की फोन बातचीत को इस तरह से रिकार्ड करके वायरल करना भविष्य में बंद होना चाहिए। भगवंत मान उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने भगवंत मान के खिलाफ कोई साजिश नहीं की है।

यहां पढ़िए गांधी और मान के बीच क्या हुई बातचीत

AAP MP audio tape scandal: beleaguered MP maan and gandhi

इस ऑडियो में भगवंत मान ने डॉ. गांधी से कह रहे हैं कि गांधी, प्रो. साधु सिंह और वह खुद अपने तीस-तीस साल के सेलिब्रिटी स्टेटस के कारण जीते हैं। यह उनकी अप्रत्याशित जीत नहीं है।

लुधियाना से एडवोकेट एचएस फूलका, सुच्चा सिंह छोटेपुर, हिम्मत सिंह शेरगिल और किंगरा सहित जितने भी लोगों को पंजाब में हलका इंचार्ज लगाया गया है, वह सभी विधायक बनने की फिराक में हैं। इन सभी ने उनको हराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। अगर इन लोगों का कोई सेलिब्रिटी स्टेटस होता तो वह क्यों नहीं जीते।

डॉ. गांधी ने फूलका द्वारा खालसा को टिकट दिलवाने की बात भी कही है, जिसके बाद खालसा सांसद बने। इसके बाद मान ने कहा कि दिल्ली में वोट झाड़ू को पड़ सकती है लेकिन पंजाब में पर्सनेलिटी बेस है। यहां अकाली-भाजपा और कांग्रेस सभी हैं, दिल्ली की तरह सिर्फ भाजपा नहीं है। पंजाब में जीतना कोई आसान काम नहीं है।

उन्होंने पंजाब में पार्टी के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए डॉ. गांधी का सहयोग मांगते हुए कहा कि वह केजरीवाल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पंजाब प्रभारी संजय सिंह से बात करेंगे और पार्टी का सारा काम अपने हाथ में लेने के लिए भी कहा जाएगा। इसमें वह खुद, डॉ. गांधी और प्रो. साधू सिंह शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed