फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MLA Gurpreet Gogi received threat call

आप विधायक को धमकी: खाते में 25 लाख रुपये डलवा दें, नहीं तो मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे

Tue, 09 Aug 2022 06:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Aug 2022 06:41 PM IST
सार

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
AAP MLA Gurpreet Gogi received threat call
आप विधायक गुरप्रीत गोगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पंजाब के कई नामी गिरामी लोगों को गैंगस्टरों के धमकी भरे फोन आ रहे हैं। पंजाब के कई बड़े उद्योगपतियों के साथ-साथ राजनीतिक लोगों को भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। अब लुधियाना में आप विधायक गुरप्रीत गोगी से 25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है। 

विज्ञापन


पिछले करीब 12 दिनों से लगातार आप विधायक को फोन आ रहे थे। अब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर (सीपी) डॉ. कौस्तुभ शर्मा को दी। सीपी ने मामले की जांच का आदेश जारी कर दिया है। विधायक गुरप्रीत गोगी ने बताया कि पिछले 12 दिनों से लगातार उन्हें फोन आ रहे हैं और फोन करने वाला खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताता है और कभी उसका गुर्गा बताता है। 
विज्ञापन


हर बार अलग-अलग नंबरों से फोन आते हैं और लगातार उन्हें व उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात की जाती है। आरोपी उनसे करीब 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हैं। कॉल करने वाला उन्हें विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल करते हैं। आरोपी उन्हें सीधा-सीधा कह रहा है कि उसके खाते में 25 लाख रुपये डलवा दें, नहीं तो उसका हाल भी वह मूसेवाला जैसे कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोगी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने लुधियाना पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा को शिकायत भी दे दी है। गोगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब से गैंगस्टरों को खत्म करके ही दम लेगी। गैंगस्टरवाद पिछली सरकार के समय पला है लेकिन अब आप सरकार इन गैंगस्टरों के आगे झुकने वाली नहीं है। पंजाब के सीएम पहले ही कह चुके हैं कि पंजाब को नशा मुक्त और गैंगस्टरवाद से मुक्त किया जाएगा।


बता दें कि सिर्फ विधायकों को नहीं, बल्कि कई कारोबारियों को भी धमकी मिल चुकी है। किसी से आरोपी पांच लाख फिरौती मांगते हैं तो किसी से 10 लाख मांग रहे हैं। इस मामले में पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed