फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Leader Sukhpal Khaira mother Mohinder Kaur passes away

मोहिंदर कौर का रामगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार, सीएम ने जताया दुख

Wed, 20 Dec 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
AAP Leader Sukhpal Khaira mother Mohinder Kaur passes away
Mohinder Kaur passes away
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा की माता सरदारनी मोहिंदर कौर का सोमवार रात चंडीगढ़ स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिला कपूरथला में किया गया। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. सुखजिंदर सिंह की पत्नी सरदारनी मोहिंदर कौर की छह बेटियां और एक बेटा सुखपाल सिंह खैरा हैं। 
विज्ञापन


राणा केपी, कैप्टन अमरिंदर, तृप्त बाजवा ने सुखपाल खैरा की माता के निधन पर दुख जताया
पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा की माता मोहिंदर कौर के निधन पर गहरे दुख का इजहार किया है। मोहिंदर कौर पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. सुखजिंदर सिंह की पत्नी थी। उनका सोमवार रात चंडीगढ़ स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 88 वर्ष की थीं। शोक संदेश में राणा केपी सिंह ने कहा कि मोहिंदर कौर द्वारा किए गए सहयोग और योगदान के कारण उनके पति और बेटे ने सियासी जीवन में अहम स्थान बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक शोक संदेश में खैरा परिवार के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि सुखपाल खैरा की माता जी के निधन की खबर सुनकर उन्हें दुख पहुंचा और वे दुख की इस घड़ी में खैरा परिवार के साथ शरीक हैं।


सूबे के ग्रामीण विकास एवं पंचायत और जल सप्लाई व सेनिटेशन मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने मोहिंदर कौर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक शोक संदेश में कहा कि पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. सुखजिंदर सिंह की पत्नी महिंदर कौर ने अपने पति और बेटे के सामाजिक व सियासी जीवन में अहम योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed