फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aap Leader Raghav Chadha claimed that four ministers of Punjab want to join Aam Aadmi Party

पंजाब: आप नेता राघव चड्ढा का दावा-हमारे साथ आना चाहते हैं कांग्रेस के चार मंत्री, सीएम चन्नी ने दिया जवाब

Mon, 13 Dec 2021 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 01:08 PM IST
सार

एक वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा कि अवैध रेत माइनिंग आरोपों से पंजाब सरकार के चार बड़े मंत्री कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं।  

विज्ञापन
Aap Leader Raghav Chadha claimed that four ministers of Punjab want to join Aam Aadmi Party
राघव चड्ढा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने दावा किया है कि सत्तासीन कांग्रेस के चार मंत्रियों समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता उनके संपर्क में हैं। वे सभी कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल होना चाहते हैं लेकिन रेत माफिया और भ्रष्टाचार आरोप होने के कारण पार्टी ने उन्हें शामिल करने से साफ इनकार कर दिया है। चड्ढा के इस दावे के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने भी तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


चड्ढा ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा कि आप लोगों की भलाई और विकास की राजनीति करती है। पार्टी में ऐसे भ्रष्ट और माफिया लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। हमें ऐसे लोग कतई नहीं चाहिए, जिसने पंजाब की मिट्टी तक बेच डाली हो। जिस मिट्टी को मां कहा जाता है उस धरती माता को भी कांग्रेस के इन भ्रष्ट नेताओं ने नहीं बख्शा।
विज्ञापन


हमारी पार्टी को कांग्रेस के ऐसे रेत चोर और रेत माफिया नेता नहीं चाहिए। राघव चड्ढा के दावे पर मुहर लगाते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने भी ट्वीट किए। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि पंजाब में कुछ माह बाद आप की सरकार बनने जा रही है। इसलिए दूसरी पार्टियों के कई नेता आप में शामिल होने आ रहे हैं लेकिन हम किसी भी हाल में भ्रष्टाचारी और क्रिमिनल नेताओं को नहीं लेंगे। हम पंजाब को साफ-सुथरी व ईमानदार सरकार देंगे। वहीं भगवंत मान ने ट्वीट किया कि कांग्रेस सरकार जाने वाली है। केवल एक माह बचा है। इसीलिए उनके कई बड़े नेता जमकर पंजाब को लूट रहे हैं। हम किसी भी बेईमान नेता को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल पहले भी कर चुके हैं दावा

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी दावा कर चुके हैं कि पंजाब कांग्रेस के 25 विधायक और दो सांसद पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पार्टी में शामिल करने से इनकार करते हुए कहा था कि हमें कांग्रेस का कचरा नहीं चाहिए। हम जोड़तोड़ की राजनीति नहीं करते हैं। हम विकास और जनता की भलाई की राजनीति करते हैं।

चन्नी बोले-बेतुके बयान देते हैं आप नेता

वहीं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राघव चड्ढा के कांग्रेस के चार मंत्रियों द्वारा उनसे संपर्क करने के बयान पर कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक बच्चे को पंजाब में भेजा हुआ है जो बचपना कर रहा है और बिना किसी बात के बेतुके बयान दे रहा है जिनका कोई मतलब नहीं है।



मोरिंडा में सीएम ने कहा कि पंजाब में ऐसी कोई छुरलियां काम नहीं आएगी जो दिल्ली में चल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पिछली बार से भी बुरी हालत है और इनके विधायक तथा सांसद तक पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी को ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि यह सिर्फ बातों का कड़ाह बनाते हैं और खुद ही खा लेते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed