{"_id":"641e92fa85b076703c01b65a","slug":"aap-leader-harjot-bains-tied-knot-with-ips-jyoti-yadav-in-nangal-2023-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harjot Bains Marriage: ज्योति यादव संग विवाह बंधन में बंधे पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस, नंगल में हुआ आनंद कारज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harjot Bains Marriage: ज्योति यादव संग विवाह बंधन में बंधे पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस, नंगल में हुआ आनंद कारज
Sat, 25 Mar 2023 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:58 PM IST
सार
बरसात के बीच नंगल के गुरुद्वारा विभोर साहिब में आनंद कारज संपन्न हुआ।
विज्ञापन
पंजाब के मंत्रीहरजोत बैंस विवाह बंधन में बंधे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस शनिवार को आईपीएस ज्योति यादव के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उनका आनंद कारज नंगल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा विभोर साहिब में संपन्न हुआ।
दूल्हे के लिबास में एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस और लाल जोड़े में उनकी पत्नी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। इस विवाह को लेकर गुरुद्वारा विभोर साहिब में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के शादी समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और मंत्री लालजीत भुल्लर भी समागम में शामिल हुए। नंगल के सतलुज सदन में दोपहर के खाने का प्रबंध किया गया है। नवविवाहित जोड़ी की रिसेप्शन पार्टी शनिवार शाम छह बजे नया नंगल के एनएफएल स्टेडियम में होगी।
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह को लेकर नया खुलासा, SGPC में अपना दखल कायम करना चाहता था खालिस्तान समर्थक

मानसा की एसपी हैं ज्योति यादव
ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। वहीं पेशे से वकील 32 साल के हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के हैं। बैंस आप पंजाब की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। 2014 में चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की। 2018 में बैंस ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में प्रमाण पत्र भी लिया।

आप विधायक से विवाद के बाद चर्चा में आई थीं ज्योति यादव
पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब उनकी लुधियाना दक्षिण की आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस हो गई थी। छीना ने यादव पर उन्हें बताए बिना उनके विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने का आरोप लगाया था। ज्योति यादव उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त थी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के साथ ही पार्टी के अविवाहित मंत्रियों-विधायकों ने गृहस्थी बसा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार बनने के बाद सबसे पहले पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया था। पहली पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान का यह दूसरा विवाह है।