फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP-Congress Councilors protests against swearing-in of nominated councilors in Chandigarh

Chandigarh News: मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति पर सदन में हंगामा, बैठक में हुए आमने-सामने

Fri, 28 Oct 2022 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 12:53 PM IST
सार

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आप और कांग्रेस पार्षद ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मनोनीत पार्षदों के चयन पर सवाल उठाया। इसके बाद मनोनीत पार्षद भी मैदान में आ गए। उन्होंने भी पार्षदों की बातों का विरोध करना शुरू किया।
 

विज्ञापन
AAP-Congress Councilors protests against swearing-in of nominated councilors in Chandigarh
मनोनीत पार्षदों के विरोध में आए आप पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से नियुक्त 9 मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। शपथ ग्रहण के बाद मनोनीत पार्षद जैसे ही सदन से बाहर निकले आप पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी शुरू कर दी, वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा पर धावा बोल दिया।

विज्ञापन


सदन की बैठक शुरू होते ही मनोनीत पार्षद और आप पार्षद आमने-सामने आ गए। मनोनीत पार्षद गीता चौहान ने कहा कि हमें आपसे सीखना है। आप जो सिखाएंगे हम वैसा ही बर्ताव करेंगे। मनोनीत पार्षदों ने कहा कि आपको जनता ने चुना है तो हमें हमारे काम के बल पर प्रशासन ने नियुक्त किया है, हम ऐसे ही उठकर यहां नहीं बैठे हैं। निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब मनोनीत पार्षद और जनता की ओर से चुने गए पार्षद पहली ही बैठक में आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


डीसी विनय प्रताप सिंह सदन में मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलवा रहे थे। इस दौरान आप और कांग्रेस ने समारोह में हिस्सा न लेते हुए मेयर कार्यालय के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि प्रशासन ने जिन 9 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की है, उनमें 8 भाजपा के नेता व पदाधिकारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहिंदर कौर ने की शुरुआत, फिर सभी उतरे मैदान में
अपने खिलाफ बगावत होती देख मनोनीत पार्षद मोहिंदर कौर सबसे पहले मैदान में आईं। मेयर सरबजीत कौर के सामने विरोध कर रही आप पार्षद प्रेमलता से सदन के बीचोबीच एक-दूसरे पर उंगली दिखाकर बहस हुई। इसके बाद सतेंदर सिंह सिद्धू और गीता चौहान भी बोलने लगीं। आरएस बेदी ने कहा कि हमने अपना परिचय देकर बता दिया है कि हमें क्यों चुना गया है। गीता चौहान ने कहा कि पार्षदों को लगता है कि हमें झेलना पड़ रहा है तो अब आदत डाल लें।      

प्रशासन ने नवरत्न चुना है: जोशी
पार्षदों ने मनोनीत पार्षदों को चुने जाने पर बधाई दी। इस दौरान भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने कहा कि प्रशासन ने नवरत्न चुनकर दिए हैं। ऐसे मनोनीत पार्षद आज से पहले कभी चुने ही नहीं गए। भाजपा पार्षदों ने कहा कि साल 2011 में भी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की माता डॉ. अमृत तिवारी को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया था। 

भाजपा पार्षद कंवरजीत राणा ने कहा कि प्रशासक ने नियम के तहत नियुक्ति की है फिर भी विपक्ष प्रशासक पर उंगली उठा रहा है। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस बार आर्मी से जुड़े एक भी सेवानिवृत्त व्यक्ति को मनोनीत पार्षद नहीं बनाया गया क्या पूरे शहर में कोई आर्मी का जवान उपययुक्त नहीं था। वहीं आप पार्षद योगेश ढींगरा ने कहा कि इस साल जनवरी महीने में भाजपा ने धोखे से मेयर का चुनाव जीता था। इस पर मनोनीत पार्षद गीता चौहान ने कहा कि विपक्ष भाजपा की बात करने सदन में आया है या मुद्दों पर। 


स्वच्छता रैंकिंग के लिए कमिश्नर और मेयर बधाई के पात्र
सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा ने कहा कि इस बार स्वच्छता रैंकिंग में चंडीगढ़ 12वें नंबर पर आया है, जबकि पिछले साल 66वें नंबर पर था। इसके लिए कमिश्नर और मेयर बधाई के पात्र हैं। इस पर कांग्रेस पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि ऐसा विपक्ष के मजबूत होने के कारण हुआ है। दूसरी ओर आप पार्षद तरुणा मेहता ने सामुदायिक केंद्र शुरू न होने का मुद्दा उठाया। आयुक्त ने कहा कि प्रशासन जब तक फायर की एनओसी नहीं लेगा हम उसे चालू नहीं करेंगे। इस पर कंवरजीत राणा ने कहा कि तब तक किसी सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन न कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed