Hayana Election: आप ने भाजपा के मेनिफेस्टो को बताया झूठ का पुलिंदा, BJP ने हरियाणा को तबाह किया
हरियाणा भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को आम आदमी पार्टी ने झूठ का पुलिंदा कहा है। आप का आरोप है कि भाजपा को वादे करती है उन्हें कभी पूरा नहीं किया जाता। हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वीरवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा के मेनिफेस्टो को आम आदमी पार्टी (आप) ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है। हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए हैं।
हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने वीरवार को चंडीगढ़ में कहा कि भाजपा हर चुनाव के दौरान हर राज्य में झूठे वादे करती है। क्योंकि भाजपा अपने चुनावी वादों को कभी पूरा ही नहीं करती। वहीं हमारी पार्टी (आप) और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करते भी हैं।
#WATCH | Chandigarh | Haryana AAP President Sushil Gupta says, "...We guaranteed free electricity and world-class education - we are providing it in Delhi and Punjab... BJP is a bundle of lies, they have thrown Haryana into addiction and there is widespread unemployment,… pic.twitter.com/iWFDn2YJnT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 19, 2024
सुशील गुप्ता ने कहा कि हमने मुफ्त बिजली और विश्व स्तरीय शिक्षा की गारंटी दी है। हम इसे दिल्ली और पंजाब में प्रदान भी कर रहे हैं। हमने हर महिला को एक हजार रुपये प्रति माह देने की गारंटी दी। इसके लिए दिल्ली और पंजाब दोनों राज्यों में कानून बनाया गया है। हम युवाओं को रोजगार की बात करते हैं। दिल्ली में भी रोजगार दिया और पंजाब में भी युवाओं को नौकरी दी जा रही है।
गुप्ता ने कहा कि इसके विपरीत भाजपा झूठ का पुलिंदा है। भाजपा ने हरियाणा को नशा, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध वाला राज्य बना दिया है। भाजपा ने हरियाणा को को बर्बाद कर दिया है।
वन नेशन वन इलेक्शन पर सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा की तरफ किया गया यह दावा भी बिल्कुल वैसा है जैसा उन्होंने देश के हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये, 2 करोड़ नौकरियां, महिला आरक्षण देने का दावा किया था। केंद्र सरकार तीन राज्य महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के चुनाव तो एक समय में करा नहीं सकती। वहीं, ये पूरे देश में एकसाथ चुनाव की बात कर रहे हैं। क्या ये लोकसभा भंग करेंगे, क्या ये सारी विधानसभा, जिला परिषद, ब्लॉक समिति और पंचायतों को भी भंग करेंगे। ऐसा नहीं हो सकता है।
आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का शेर हरियाणा का लाल कल (शुक्रवार) हरियाणा में आ रहा है। केजरीवाल हरियाणा को बदलने का शंखनाद करेगा। ये शंखनाद जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से होगा। कल दोपहर दो बजे अरविंद केजरीवाल जगाधरी पहुंचेंगे और मिशन हरियाणा का आगाज करेंगे। अरविंद केजरीवाल के आने से हरियाणा के लोगों में चार गुना उत्साह बढ़ेगा।
सुशील गुप्ता ने कहा कि हमारा मकसद हरियाणा को खुशहाल बनाना है। इसके अलावा भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा, भय मुक्त, बेरोजगार मुक्त और नशा मुक्त हरियाणा बनाना है। इसके साथ ही शिक्षित हरियाणा, विकसित, स्वस्थ, आगे बढ़ता व मुस्कुराता और खुशहाल किसानों का हरियाणा यही आम आदमी पार्टी का उद्देश्य है।