फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic Day Parade 2023: AAP And SAD Attacks On Centre Govt Over Cancellation Of Punjab Tableau

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी पंजाब की झांकी, शिअद-आप ने कहा- ये प्रदेश के साथ भेदभाव

Tue, 24 Jan 2023 03:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Jan 2023 03:23 PM IST
सार

इस साल परेड में पंजाब की झांकी को जगह नहीं मिलने पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र ने जानबूझकर राज्य को गणतंत्र दिवस परेड में झांकी पेश करने से रोक दिया है।

विज्ञापन
Republic Day Parade 2023: AAP And SAD Attacks On Centre Govt Over Cancellation Of Punjab Tableau
पंजाब की झांकी - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी को खारिज करने पर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। दोनों दलों ने इसे अनुचित बताया और इसकी समीक्षा करने की मांग की।

विज्ञापन


पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड जैसे कार्यक्रमों में पंजाब की झांकी को हमेशा जगह मिलती है, जिसके माध्यम से राज्य अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विकास को पेश करता है। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब को अपनी झांकी के माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के बलिदान से संबंधित इतिहास प्रस्तुत करना था। इस साल परेड में पंजाब की झांकी को जगह नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि केंद्र ने जानबूझकर राज्य को गणतंत्र दिवस परेड में झांकी पेश करने से रोक दिया है।
विज्ञापन


चीमा ने मोहाली में संवाददाताओं से कहा कि केंद्र पंजाब और दिल्ली में आप सरकारों के साथ भेदभाव कर रहा है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि यह जानकर हैरानी हुई कि भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि हमें स्वतंत्रता संग्राम में अपनी संस्कृति और योगदान को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारत सरकार से अपने फैसले की समीक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हैं कि वह जागें और इस मुद्दे को भारत सरकार के सामने मजबूती से उठाएं। अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया जाना पूरी तरह से अनुचित है और इसकी समीक्षा करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed