फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP and Congress councillor created Ruckus in Chandigarh Municipal Corporation House meeting

Chandigarh News: नगर निगम की बैठक में धरने पर बैठे आप और कांग्रेस पार्षद, मार्शल ने उठाकर किया बाहर

Thu, 22 Dec 2022 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 01:22 PM IST
सार

मेयर के कार्यकाल की अंतिम बैठक में उनके किए गए कार्यों का वीडियो चलाया गया लेकिन विपक्ष ने उसी वक्त नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
AAP and Congress councillor created Ruckus in Chandigarh Municipal Corporation House meeting
महिला पार्षद को उठाकर बाहर ले जातीं मार्शल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम के सदन की बैठक में गुरुवार को हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर मेयर को घेर लिया। विपक्ष ने संपर्क केंद्रों पर बढ़ाए गए करों को लेकर नारेबाजी की। मेयर के कार्यकाल की अंतिम बैठक में उनके किए गए कार्यों का वीडियो चलाया गया लेकिन विपक्ष ने उसी वक्त नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा और मनोनीत पार्षद विपक्ष के नेताओं को समझते रहे लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। मेयर ने कहा कि मैं इस मंच से कह रहीं हूं, कोई भी कर नहीं लगने दूंगी। प्रशासक ने मुझे आश्वासन दिया है। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि फिर पानी के कर कैसे बढ़े। वहीं विरोध के बाद मेयर बैठक रोककर चाय के लिए सदन से निकल गईँ। ठस्आक्पै ब्ज्ञछ  और कांग्रेस विरोध में सदन में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सदन में मार्शल आए और सभी पार्षदों को उठाकर बाहर किया। महिला पार्षदों को भी उठाकर बाहर किया गया। आप और कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि बिना वर्दी के भाजपा मार्शल बनाकर अपने लोगों को सदन में लेकर आई है।

अभद्रता के मामले में आप पार्षद अंजू कत्याल, दमनप्रित, लखवीर सिंह, रामचद्र यादव और कांग्रेस के जसबीर बंटी को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed