फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap and arvind kejriwal in problem, ghuggi and khaira may do mant exposures after kapil mishra

'आप' और केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, कपिल के बाद ये दो शख्स करेंगे खुलासे

Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
aap and arvind kejriwal in problem, ghuggi and khaira may do mant exposures after kapil mishra
arvind kejriwal
आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कपिल मिश्रा के बाद अब इन दो नेताओं ने बड़े खुलासे करने का ऐलान किया है। भगवंत मान को प्रदेश प्रधान बनाने के बाद पंजाब 'आप' में शुरू हुआ घमासान और तेज होने के आसार हैं। अब घुग्गी और खैहरा जल्द बड़ा  खुलासा कर सकते हैं। वहीं गुरप्रीत घुग्गी के पार्टी छोड़ने की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


मान को प्रधान बनाने के फैसले से पूर्व सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी और चीफ व्हिप सुखपाल खैरा बेहद नाराज हैं। दोनों ने संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं। घुग्गी मंगलवार को सारा दिन अपने करीबियों के साथ बैठकें करते रहे। वे हाईकमान के फैसले से बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन


एक दिन पहले दिल्ली में घुग्गी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि मान को प्रदेश प्रधान बनाने की ऐसी क्या जल्दी थी। इसके पीछे किसका दबाव था। घुग्गी ने यह भी कहा था कि अगर ऐसा ही करना था तो उन्हें हाईकमान कह देता, वे इस्तीफा भेज देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में घुग्गी ने कहा कि वह एक-दो दिन में अपना स्टैंड साफ करेंगे। घुग्गी ने संकेत दिए कि वह बड़ा धमाका करेंगे, दिल्ली से भी बड़ा। उधर, दूसरे नाराज नेता सुखपाल खैरा ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं।

खैहरा ने चीफ व्हिप और प्रवक्ता पद से इस्तीफे की पेशकश की

aap and arvind kejriwal in problem, ghuggi and khaira may do mant exposures after kapil mishra
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo
खैहरा ने हाईकमान के फैसले से नाराज होकर चीफ व्हिप और प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने की पेशकश भी की थी। हालांकि, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। खैरा ने कहा कि वह मंगलवार रात को हालात और घटनाक्रम पर विचार करने के बाद बुधवार को अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल ने सोमवार को दिन भर पंजाब के नेताओं के साथ बैठक की थी, जिसके बाद भगवंत मान को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पंजाब के नेता चाहते थे कि यह फैसला उनकी सलाह से लिया जाए।

अगर यह फैसला लोकतांत्रिक होता तो सुखपाल खैरा भी क्यों न नाराज होते। मैं एक-दो दिन में अपना स्टैंड स्पष्ट करूंगा।
- गुरप्रीत घुग्गी, पूर्व सूबा कनवीनर

मंगलवार को हालात और घटनाक्रम पर विचार करने के बाद बुधवार को मैं अपनी भावी रणनीति का खुलासा करूंगा।
- सुखपाल खैरा, चीफ व्हिप, आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed