{"_id":"65fbcd5f9ae54cd1b5071f0a","slug":"aao-vote-karen-international-weightlifter-kavita-appeal-to-vote-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ वोट करें: अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक कविता की अपील-भविष्य को बेहतर बनाने के लिए करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ वोट करें: अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक कविता की अपील-भविष्य को बेहतर बनाने के लिए करें मतदान
Thu, 21 Mar 2024 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:07 PM IST
सार
हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारोत्तोलक कविता ने प्रदेश के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। कविता ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों से लोकसभा चुनाव के मतदान करने के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
भारोत्तोलक कविता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में पिछले दो लोकसभा चुनाव में मतदान का औसतन 70 फीसदी तक रहा है। इस बार चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए अमर उजाला ने 'आओ वोट करें' अभियान की शुरुआत की है।
हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारोत्तोलक कविता ने प्रदेश के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। कविता ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों से लोकसभा चुनाव के मतदान करने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत के लिए इसमें सभी की हिस्सेदारी बहुत जरूरी है। भविष्य को बेहतर बनाने और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए लोगों का अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं को आसपास के बुजुर्गों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए ताकि मतदान शत प्रतिशत हो सके। इस लोकतंत्र के पर्व में युवाओं की अहम भूमिका होती है। कविता अब तक विश्व स्तर पर 10 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।