{"_id":"967d0914124bb985350290a496b3e205","slug":"aamir-khan-new-movie-pk-release-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 शो में दिखेगी 'पीके', इसके आगे सब फीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 शो में दिखेगी 'पीके', इसके आगे सब फीके
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Fri, 19 Dec 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की आज रिलीज होने वाली नई फिल्म पीके के आगे सब फीके नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि शहर के सभी सिनेमा घरों में आज सिर्फ आमिर खान की फिल्म पीके.. ही दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
शहर के सभी मल्टीप्लेक्स के प्रबंधकों ने ‘पीके’ को दिखाने का ही आयोजन अपनी सभी ऑडी में रखा है। इसके चलते सिनेमा घरों में आमिर खान की इस फिल्म के रोजाना 120 से भी ज्यादा शो चलेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले 20 दिसंबर 2013 को आमिर खान की ही फिल्म धूम-3 की रिलीज के समय भी ऐसा ही जलवा देखने को मिला था। उस वक्त भी आमिर का जलवा सिर चढ़ कर बोला था।
रिलीज के तीन सप्ताह बाद तक सिनेमा घरों में आमिर का जलवा बरकरार रहा था। अब 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ‘पीके’ को लोग कितना पसंद करते है। यह तो आने वाला समय ही बताऐगा।
विज्ञापन
‘पीके’ की रिलीज शुक्रवार को है और इस दिन न तो कोई छोटे बजट की और न ही बड़े बजट की फिल्म रिलीज हो रही है। हालांकि, पीवीआर एंलाते के सिनेमा प्रबंधकों ने चार साहिबजादे पंजाबी और दो इंग्लिश फिल्मों के एक-दो शो का आयोजन रखा है। डीसी सिनेमा के मैनेजर अमित कुमार सिंह और पिकाडली के जीएम विनीत सबलोक ने बताया कि तीन-चार दिन पहले से ही लोगों ने बुकिंग करवा ली है। इस कारण किसी अन्य फिल्म का शो नहीं रखा गया है।
आईटी पार्क स्थित डीटी सिनेमा में 13 शो, मनीमाजरा के फन रिपब्लिक में 18 शो, सेक्टर-35 स्थित पिकाडली सिनेमा में 16 शो, पंचकूला स्थित शालीमार में 13 शो, पीवीआर में 18 शो और पीवीआर एंलाते में 25 शो रोजाना चलेंगे।