फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aamir khan movie dangal will shoot in punjab, haryana, chandigarh

भोजपुरी के बाद अब आमिर खान बोलेंगे हरियाणवी

Mon, 16 Mar 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Mar 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
aamir khan movie dangal will shoot in punjab, haryana, chandigarh

पीके मूवी में भोजपुरी बोलकर दर्शकों का दिल जीतने वाले आमिर खान अब नई मूवी में हरियाणवी बोलते नजर आएंगे। एक्टर आमिर खान की नई मूवी 'दंगल' उत्तर भारत के तीन राज्यों में शूट होने जा रही है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


यह सब कुछ देखने-सुनने को मिलेगा फिल्म दंगल में, जो रेसलिंग पर आधारित व नए कांसेप्ट पर बनी फिल्म होगी। सितंबर में इसकी शूटिंग चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी होगी।
विज्ञापन


इस फिल्म में आमिर के साथ सिटी की कलाकार प्रतिभा त्रिखा भी नजर आएंगी। इस फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बॉलीवुड स्टार आमिर खान दंगल फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म एक पिता और दो बेटियों के रिश्तों की कहानी है। इसमें आमिर खान एक रेसलर की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके लिए वह कुश्ती के गुर और हरियाणवी बोलना सीख रहे हैं।


फिल्म से जुड़े लाइन प्रोड्यूसर विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आमिर अपनी फिल्म में अभिनय और लोकेशन के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।

इसलिए बेहद बारीकी से पड़ताल कर लोकेशन का चयन किया जा रहा है। इसे फाइनल करने के लिए आमिर खान इसी माह चंडीगढ़ आएंगे।

इश्क विच यू नेवर नो की भी होगी शूटिंग
लाइन प्रोड्यूसर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में आमिर खान की फिल्म इश्क विच यू नेवर नो की शूटिंग भी होगी। इसमें अरशद वारसी, अमित शाद और रोमित हैं। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी का भी चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed