{"_id":"e5f21bfbac6b71671eb4b7e533269b7a","slug":"aam-admi-party-will-fight-election-on-all-seats-of-derabassi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप'
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Sat, 08 Nov 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी में आम आदमी पार्टी के जिला ऑब्जर्वर जीएस संगहरा की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें ऐलान किया गया कि पार्टी शहर के सभी 19 वार्डों में अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर दिलप्रीत गिल, प्रो. नानक सिंह, केके शर्मा जिला मोहाली टीम के सदस्य भी उपस्थित थे। जेएस संगहरा ने कहा कि शहर में यूथ स्तर पर पार्टी की ओर से कमेटियों का गठन किया जाएगा और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को हर वार्ड में वहां के निवासियों की राय लेकर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर के विकास पर होने वाली पूरी रकम का हिसाब अकालियों से मांगा जाएगा। इस अवसर पर यादविंदर सिंह, एडवोकेट परदीप राणा, डॉ.तरसेम सिंह रामपुर सैनिया, एडवोकेट हरीश भारद्वाज, मनदीप सिंह, सतिंदर सिंह इब्राहिमपुर, विमल चौधरी, इंद्रजीत सिंह जोड़ा, सहित बड़ी संख्या में आप पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन