{"_id":"58496f764f1c1bfd64449c68","slug":"aam-admi-party-volunteers-with-launch-political-front-in-leadership-of-dharamvir-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को टक्कर देने को एक हुए 'आप' वॉलंटियर्स, किया बड़ा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को टक्कर देने को एक हुए 'आप' वॉलंटियर्स, किया बड़ा ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Dec 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे अरविन्द केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी के नाराज वॉलंटियर एक हो गए हैं और उन्होंने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। वॉलंटियरों ने आखिर सियासी फ्रंट की रूपरेखा तैयार कर ली है। आप से सस्पेंड सांसद डॉ. धरमवीर गांधी इस फ्रंट की अगुवाई करेंगे। वह सरपरस्त की भूमिका में रहेंगे।
नाराज वॉलंटियरों की अगुवाई कर रहे डॉ. हरिंदर जीरा ने कहा कि डॉ. गांधी की ओर से पहले बनाए गए फ्रंट में शामिल पार्टियां भी इसका हिस्सा होंगी, जिनमें प्रो. मनजीत सिंह की स्वराज डेमोक्रेटिक पार्टी, बहुजन समाज दल, वॉलंटियर फ्रंट शामिल हैं। पांच दिन के अंदर फ्रंट अपने 25-30 उम्मीदवारों का एलान कर देगा। फ्रंट ने अभी 60-70 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जहां आप ने दागी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं।
बाद में कुछ और सीटों पर भी लड़ने पर विचार किया जा सकता है। कांग्रेस और शिअद का विरोध करने वाली पार्टियों और लोगों का फ्रंट में स्वागत है। नई पार्टी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने को समय कम है। इसलिए फ्रंट में शामिल किसी भी एक पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही सभी उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तकनीकी तौर पर सांसद रहते हुए भी डॉ. गांधी फ्रंट के सरपरस्त बन सकते हैं, इसलिए वह इसी भूमिका में वॉलंटियरों की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
जीरा ने कहा कि पूरे पंजाब में टिकट वितरण से नाराज सभी वॉलंटियरों के साथ संपर्क किया जा रहा है। उन सबको फ्रंट में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों हरिंदर जीरा की अगुवाई में बड़ी संख्या में वॉॅलंटियरों ने दिल्ली के नेताओं पर टिकट वितरण को लेकर पैसे लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने केजरीवाल को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। पार्टी की ओर से कोई कदम न उठाने के बाद उन्होंने आप के समानांतर एक फ्रंट बनाने की कवायद शुरू कर दी थी।

छोटेपुर भी आ सकते हैं साथ
सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : फाइल फोटो
आप के नाराज वॉलंटियर्स की ओर से बनाए गए फ्रंट में सुच्चा सिंह छोटेपुर की आपणा पंजाब पार्टी भी आ सकती है। हालांकि, छोटेपुर कई उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं और डॉ. गांधी के साथ उनकी गठबंधन की बात भी टूट गई थी, लेकिन दोनों पक्षों की बातचीत जारी है।
हरिंदर जीरा ने कहा कि छोटेपुर उनकी बातों से सहमत हैं, वह पार्टी नेताओं से सलाह के बाद फैसला लेंगे। उधर, आपणा पंजाब पार्टी के महासचिव एचएस किंगरा ने कहा कि बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि सब मिल कर एक मजबूत फ्रंट बनाएंगे।
मैंने वॉलंटियरों की अगुवाई की बात स्वीकार की है। उन्होंने भी हमारे फ्रंट के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर सहमति जताई है। हम अपने फ्रंट के 15 उम्मीदवार फाइनल कर चुके हैं। बाकी नाम जैसे ही वॉलंटियर बताएंगे, लिस्ट का एलान कर दिया जाएगा।
- डॉ. धरमवीर गांधी, सांसद