फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam admi party rally at chandigarh

'दिल्ली जीत ली, अब चंडीगढ़ में चमकेंगे'

Mon, 13 Jan 2014 11:51 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jan 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
aam admi party rally at chandigarh

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि दिल्ली जीत ली है, अब देश जीतेंगे।

विज्ञापन


सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में रविवार को उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद आप की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में उसूलों की जीत हुई। सब लोग हमें हल्के में ले रहे थे।

अभी तो आम आदमी ने 28 डिग्री ही सिर उठाया है। इससे भाजपा और कांग्रेस में बेचैनी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन 280 डिग्री यानी आम चुनाव में पार्टी को इतने सीटें मिल गईं तो उन लोगों को सब पता चल जाएगा।
विज्ञापन


रेली ग्राउंड में हर तरफ टोपियां और तिरंगे ही नजर आ रहे थे। योगेंद्र यादव खुद मंच पर न बैठकर सभा में आए लोगों के बीच जमीन पर ही बैठे। उन्होंने वर्करों को बधाई दी कि चंडीगढ़ में कोई कुर्सी के बगैर नहीं बैठता। सोसेबाजी से दूर यहां सभी जमीन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने आस्था पैदा की
उन्होंने कहा किजब दूसरी पार्टियों के विधायक बिक रहे थे तो दिल्ली में हमारे विधायक सड़कों पर घूम रहे थे। हमने समर्थन नहीं मांगा। समर्थन लेने वाला शर्तें लगा रहा था। दिल्ली चुनाव के नतीजों ने आम आदमी में आस्था पैदा की है। उन्होंने कहा कि देश को बदलने का मौका बार-बार नहीं मिलता। चुनाव तो हर पांच साल बाद आते हैं। यह देश बदलने का मौका है। ऐसा मौका पीढ़ी के बाद आता है।

परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सदस्यता
योगेंद्र यादव ने कहा कि यह पहली पार्टी है जिसमें किसी भी परिवार से एक से अधिक व्यक्ति को पोस्ट या टिकट नहीं मिलेगी। यह खानदानों की जेब की पार्टी जैसी नहीं है। उन्होंने कहा कि देवीलाल एंड संस, चौटाला एंड संस, बादल एंड संस, मुलायम एंड संस, करुणानिधि एंड संस, बाल ठाकरे एंड संस जैसी पार्टियों ने देश का बेड़ा गर्क किया। पार्टी ने नेताओं की भी जांच के लिए पार्टी में एडमिरल(रिटा) रामदास को लोकपाल बनाया है।

चंडीगढ़ को भी जीतो
रैली में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि दिल्ली हुई हमारी चंडीगढ़ हमारा। इस पर योगेंद्र यादव ने कहा इसे जीत कर दिखाना होगा। दिखावा छोड़ना होगा। पार्टी की टोपी पहनने वाले हर व्यक्ति के साथ 99 और लोग आने चाहिए थे। वे नहीं आए।

कांग्रेस और भाजपा पर गरजे
योगेंद्र यादव ने कांग्रेस और भाजपा के बारे में कहा कि कांग्रेस कहती है कि अन्ना में श्रद्धा है। राहुल गांधी कहते हैं आदर्श की जांच होनी चाहिए। राहुल यह भी कहते हैं आम आदमी पार्टी से सीखना चाहिए। भाजपा के बारे में उन्होंने कहा कि कर्नाटक में छह विधायकों की खरीद कर भाजपा ने सरकार बनाई थी। रेड्डी ब्रदर्स के पैसे से जनता के वोट खरीदे। ये वहीं रेड्डी ब्रदर्स हैं, जिन्होंने गैर कानूनी रूप से चीन को लोहा बेचा।

पांच मिनट में 41 हजार का चंदा
योगेंद्र यादव ने मंच से आह्वान किया कि एक चादर आपके पास जाएगी। पार्टी के लिए चंदा दे दीजिए। गिनती कर एक रशीद काट दी जाएगी। पांच मिनट के अंदर ही 41 हजार 52 रुपये जुटे।


चंडीगढ़ में गुजारे हैं दस साल
योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मीटिंग को सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में संबोधित कर रहे थे। अपने पुराने दिनों की चर्चा की। कहा कि वे चंडीगढ़ में 10 साल गुजारे है। सेक्टर-11 के अलावा वे डड्डूमाजरा कालोनी में भी रह चुके हैं। यहीं पंजाब विश्वविद्यालय में एमफिल की और वह यहंां पर पढ़ा भी चुके हैं। पहले एग्जिट पोल की शुरुआत भी उन्होंने चंडीगढ़ से ही वर्ष 1989 से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed