{"_id":"6694a2e765e9e7f5f60d6009","slug":"aam-admi-party-preparation-for-civic-body-elections-in-punjab-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर उपचुनाव में एकतरफा जीत के बाद आम आदमी पार्टी में उत्साह, निकाय चुनाव में भुनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जालंधर उपचुनाव में एकतरफा जीत के बाद आम आदमी पार्टी में उत्साह, निकाय चुनाव में भुनाने की तैयारी
Mon, 15 Jul 2024 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:49 AM IST
सार
जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। अब प्रदेश में पांच नगर निगमों में होने वाले चुनाव सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए अति महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। चुनाव भले ही स्थानीय स्तर पर हो, लेकिन इसके परिणाम का असर सरकार पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में जीत से आप उत्साहित
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर वेस्ट उपचुनाव में एकतरफा जीत से आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है। वर्करों में उत्साह व ऊर्जा को आप सरकार अब निकाय चुनावों में भुनाने की तैयारी में है। पंजाब में अब जल्द ही 5 नगर निगम चुनाव की घोषणा हो सकती है। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, फगवाड़ा और पटियाला नगर निगम के चुनाव पेंडिंग है।
स्थानीय सरकार ने राज्य चुनाव कमीशन को 15 नवंबर 2023 तक 5 नगर निगम के चुनाव करवाने को लेकर अधिसूचना जारी की थी, लेकिन मामला केसबाजी में उलझ गया और लटक गया था। अब सरकार इनकी कानून झंझट खत्म करने की तैयारी में है और इसको लेकर होमवर्क शुरू कर दिया गया है।
आम आदमी पार्टी की तरफ से इन चुनावों को जीतने की कोशिश की जाएगी। जालंधर में आप को उपचुनाव में 58 फीसदी मतदान हुआ है, जिसने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वेस्ट विधानसभा हलके में 28 वार्ड हैं, जिनमें सभी वार्ड आप ने जीते हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी चार विधानसभा उपचुनाव भी सिर पर हैं, जिसमें गिदड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल व डेरा बाबा नानक शामिल हैं। आप इन चुनावों में भी जालंधर की भांति पूरी ताकत झोंकने जा रही है। अभी इन चारों विधानसभा उपचुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है।
पांच निगम और 41 परिषद के होने हैं चुनाव
प्रदेश में पांच नगर निगमों और 41 नगर परिषदों के चुनाव भी होने हैं। अमृतसर और पटियाला नगर निगम का कार्यकाल पिछले साल 22 जनवरी को खत्म हो गया था। इसके अलावा जालंधर नगर निगम का कार्यकाल 24 जनवरी 2023 और लुधियाना एमसी का कार्यकाल 26 मार्च 2023 को खत्म हो गया था। वहीं फगवाड़ा एमसी में तो साल 2020 के मार्च में कार्यकाल समाप्त हो चुका है। स्थानीय निकायों में वार्डों के परिसीमन से संबंधित काम पूरा हो चुका है। पंजाब में 13,240 पंचायतें, 150 ब्लॉक समितियां और 22 जिला परिषदें हैं। जालंधर में जिस तरह से आप के पक्ष में आंधी चली है, उससे पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने विचार करना शुरू कर दिया है कि जल्द से जल्द निकाय चुनाव करवा लिए जाएं।