फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party wins all five Rajya Sabha seats in Punjab unopposed

पंजाब में 'आप' की बड़ी जीत: राज्यसभा के पांचों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, हरभजन-राघव समेत ये दिग्गज बने सांसद

Thu, 24 Mar 2022 06:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Mar 2022 06:15 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर जीत का पताका फहराया है। विधानसभा चुनाव में 92 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद आप ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर भी कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party wins all five Rajya Sabha seats in Punjab unopposed
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी को एक और बड़ी जीत मिली है। राज्यसभा की पांच सीटों पर खड़े आप के प्रत्याशियों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया है। द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद आयोग ने नतीजों की घोषणा की।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सुरिंदर पाल ने यह जानकारी दी है कि राज्यसभा पंजाब 2022 के लिए द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू की देखरेख में किए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने उन्हे राज्यसभा चुनाव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 24 मार्च को दोपहर तीन बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इसके बाद प्रोफेसर संदीप कुमार पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक मित्तल: प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के संस्थापक चांसलर हैं। शिक्षण संस्थान से पहले वे ऑटोमोबाइल के कारोबार से जुड़े थे। शिक्षा, मिठाई और ऑटोमोबाइल को मिलाकर लवली ग्रुप का सालाना टर्नओवर करीब 850 करोड़ रुपये है।

संजीव अरोड़ा: कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं, जिसे उन्होंने अपने माता-पिता के कैंसर के कारण जान गंवाने के बाद स्थापित किया था। हालांकि उनका मुख्य व्यवसाय एक्सपोर्ट का है। 

राघव चड्ढा: दिल्ली से विधायक और पंजाब में पार्टी के सह प्रभारी। जनलोकपाल आंदोलन के वक्त से ही वह अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े रहे। महज 22 साल की उम्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में जल सुधारों का नेतृत्व किया है। लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से स्नातक हैं। 

हरभजन सिंह: भारत के स्पिनर साल 1998 से 2016 के बीच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। अर्जुन और पद्मश्री से सम्मानित हरभजन सिंह स्माइल ट्रेन फाउंडेशन और तेरा-तेरा फाउंडेशन के माध्यम से अभावग्रस्त बच्चों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

संदीप पाठक: आईआईटी दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर। साल 2015-16 में पार्टी के साथ जुड़े। बीते तीन साल से वह पंजाब में संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीदवारों के चयन समेत पार्टी के प्रचार रणनीति को भी आकार देने में अहम भूमिका अदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed