फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party will hold 45 rallies in 15 days

Chandigarh News: आम आदमी पार्टी 15 दिन में करेगी 45 रैलियां

Fri, 26 Jul 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will hold 45 rallies in 15 days
आज बरवाला व डबवाली से होगी शुरुआत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की रैलियां 26 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि पार्टी हरियाणा में अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। पार्टी अगले 15 दिनों में ताबड़तोड़ 45 बड़ी रैलियां करने जा रही है। इसके तहत हर दो विधानसभा क्षेत्रों में एक चुनावी रैली होगी, जिसमें पार्टी के बड़े नेता संबोधित करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश की पूरी लीडरशिप रैलियों में शामिल होगी। इसकी शुरुआत 26 जुलाई को बरवाला और डबवाली से की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में जिस भी पार्टी की सरकार रही वो लोगों की मूलभूत जरूरत भी पूरी नहीं कर पाई। इसलिए लोग अपने बेटे केजरीवाल को एक मौका दें, इस संदेश को लेकर पार्टी की पूरी टॉप लीडरशिप और प्रदेश के सभी नेता इन रैलियों में जाएंगे। लोगों से बातचीत कर उनके सामने ये तीसरा विकल्प पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी केजरीवाल की पांचों गारंटियों को प्रदेश में पूरी ताकत से पूरा करने की कोशिश करेगी। भाजपा सरकार को घेरते हुए ढांडा ने कहा कि देश के इतने राज्यों में भाजपा की सरकार है, मगर किसी में भी 24 घंटे बिजली नहीं दी जा रही, जबकि आप की दो राज्यों में सरकार है और दोनों राज्यों में 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास डॉक्टरों को सुनने का वक्त नहीं है। यह वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने राज्य की व्यवस्था संभाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed