फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party will contest alone on all seats in Haryana Assembly election

विधानसभा चुनाव: हरियाणा में I.N.D.I.A को झटका, AAP ने कर दिया बड़ा एलान, अब क्या करेगी कांग्रेस?

Tue, 12 Sep 2023 08:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी गठबंधन का हिस्सा है। मगर हाल ही में पंजाब में दोनों दलों के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहां दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का एलान किया तो अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will contest alone on all seats in Haryana Assembly election
आप की हरियाणा इकाई से अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आईएनडीआईए का घटक दल होने के बावजूद आप ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं होगा। दिल्ली में मंगलवार को हरियाणा इकाई के पदाधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद राज्यसभा सांसद और आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने यह एलान किया। इससे पहले हुई बैठक में प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी गठबंधन का हिस्सा है। मगर हाल ही में पंजाब में दोनों दलों के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहां दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का एलान किया तो अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


बैठक में राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी भी शामिल हुए। हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान और चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि इस अभियान में डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन मजबूत कर रहे हैं। अगले 15 दिनों में प्रत्येक गांव में कमेटी बनेगी। आने वाले दिनों में हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन आम आदमी पार्टी का होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। अब हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर जनहित में किए गए कार्यों से हरियाणा की जनता बहुत प्रभावित हैं। आज हरियाणा में 25 लाख बेरोजगारों की फौज है। देश में बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर एक पर है। युवा नौकरी के लिए विदेश में पलायन कर रहे हैं। 


प्रदेश में रोजाना महिलाओं के साथ दुष्कर्म, चेन स्नैचिंग, छेड़छाड़ जैसी वारदात हो रही हैं। सरकार छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री का बचाव कर रही है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी बदलावों से हरियाणा की जनता प्रभावित है। आम आदमी पार्टी ने एक मजबूत विकल्प जनता के सामने रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed