{"_id":"5d6803cf8ebc3e01665e2db6","slug":"aam-aadmi-party-started-preparing-for-haryana-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर उतरेगी 'आप', मजदूर, पंक्चर और चाय वाले ने भी मांगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर उतरेगी 'आप', मजदूर, पंक्चर और चाय वाले ने भी मांगा टिकट
Thu, 29 Aug 2019 11:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जजपा से दोस्ती टूटने के बाद आप अब सभी नब्बे विधानसभा सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी। इसके लिए हर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। टिकट वितरण से पहले आप सभी दावेदारों का इंटरव्यू लेगी।
विज्ञापन
आप से राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद प्रत्याशी पद के दावेदारों का इंटरव्यू लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बातया कि अभी तक पार्टी के पास अब तक साढ़े तीन सौ आवेदन आ चुके हैं और दावेदारों की इंटरव्यू प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उनके अनुसार उनकी पार्टी मजदूर, किसान, खिलाड़ी, दिव्यांग, महिला, वकील, पत्रकार, व्यापारी सभी वर्गों के लिए चुनाव लड़ने का अवसर देती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और पार्टी का उम्मीदवार धर्म-जाति पर नहीं बल्कि केजरीवाल व दिल्ली में किये कामों के आधार पर वोट मांगेगा। उनके अनुसार कोई भी आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में 154 वादे किए थे, लेकिन पांच साल में सभी वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने बताया कि अभी तक जो आवेदन पार्टी के पास पहुंचे हैं, उनमें किसान, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, मास्टर, दिव्यांग, मजदूर, पत्रकार, चाय बेचने वाले, साइकिल पंचर लगाने वाले, दुकानदार, समाज सेवी, मास्टर, एडवोकेट, रिक्शा चालक समेत अन्य आम आदमी है।