पंजाब: आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अब तक 58 नामों की घोषणा
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहले दो सूची जारी की थी। इसमें सबसे पहली सूची में 10 मौजूदा विधायकों को नाम शामिल था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और लोकसभा सांसद भगवंत मान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। सुखबीर बादल इस चुनाव में भी अपनी परंपरागत सीट जलालाबाद हलके से चुनाव में उतरेंगे लेकिन आप की तरफ से इस बार भगवंत मान के बजाय जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज को मैदान में उतारा है।
यह जानकारी पंजाब आप द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की शुक्रवार को जारी की गई सूची के जरिए दी गई। तीसरी सूची में कुल 12 सीटों के लिए आप प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इनके नाम व हलके हैं- सज्जन सिंह चीमा (सुलतानपुर लोधी), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (फिल्लौर), पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), एडीसी जसविंदर सिंह (अटारी), दलबीर सिंह टौंग (बाबा बकाला), हरजोत सिंह बैंस (श्री आनंदपुर साहिब), जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज (जलालाबाद), स्वर्ण सिंह धुन (खेमकरण), अशोक ‘पप्पी’ पाराशर (लुधियाना सेंट्रल), गुरप्रीत सिंह बनावली (सरदूलगढ़) और कुलवंत सिंह बाजीगर (शुतराना)।
इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया था। सबसे पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल है।
पूर्व पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी की तरफ से अमृतसर नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व डीसीपी बलकार सिंह और पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को भी टिकट दिया गया है। सूची में दलजीत ग्रेवाल भोला, मदन लाल बग्गा, मनविंदर ग्यासपुरा और कुलवंत सिद्धू का भी नाम शामिल है। खरड़ से मौजूदा विधायक कंवर संधू की जगह अनमोल गगन मान को टिकट दी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.