2022 Punjab Election: आप ने जारी की 15 प्रत्याशियों की सूची, पंजाब सीएम के सामने डॉ. चरणजीत सिंह होंगे मैदान में
आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय है। पार्टी ने अभी तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। आप पंजाब चुनाव को लेकर बेहद आशावान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों को जगह मिली है। आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉ. चरणजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से विधायक हैं। अगर वह फिर इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा। आप ने मंजू राणा को कपूरथला से प्रत्याशी घोषित किया है। फिरोजपुर शहर से रनवीर सिंह भुल्लर आप के उम्मीदवार बने हैं। बठिंडा शहर से आप ने जगरूप सिंह गिल को टिकट दी है। आम आदमी पार्टी अब तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
पांचवीं सूची में घोषित प्रत्याशी
| विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी |
| डेरा बाबा नानक | गुरदीप सिंह रंधावा |
| राजासांसी | बलदेव सिंह |
| कपूरथला | मंजू राणा |
| शहकोट | रतन सिंह काकरकलां |
| जालंधर पश्चिम | शीतल अंगुराल |
| आदमपुर | जीत लाल भट्टी |
| बंगा | कुलजीत सिंह सरहल |
| श्री चमकौर साहिब | डॉ. चरणजीत सिंह |
| एसएएस नगर | कुलवंत सिंह |
| बस्सी पठाना | रुपिंदर सिंह हैप्पी |
| लुधियाना दक्षिण | राजिंदर पाल कौर छीना |
| फिरोजपुर शहर | रनवीर सिंह भुल्लर |
| बठिंडा शहर | जगरूप सिंह गिल |
| अमरगढ़ | जसवंत सिंह गज्जनमाजरा |
| नाभा | गुरदेव सिंह देव मान |
इससे पहले आप ने 26 दिसंबर को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। इस सूची में आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में सुखबीर सिंह खैरा आप की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने कुलजीत सिंह रंधावा को डेराबस्सी से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 13 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। पार्टी ने तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
चौथी सूची में इन नेताओं को मिली जगह
पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार रणजीत सिंह राणा (भुलत्थ), इंदरजीत कौर मान (नकोदर), गुरध्यान सिंह मुल्तानी (मुकेरियां), करमवीर सिंह घुम्मन (दसूहा), जसवीर सिंह राजा गिल (उड़मुड़), दिनेश चड्ढा (रोपड़), लखबीर सिंह राई (श्री फतेहगढ़ साहिब), तरुणप्रीत सिंह सौंध (खन्ना), हाकम सिंह ठेकेदार (रायकोट), देविंदर सिंह लड्डी धोस (धर्मकोट), आशू बांगर (फिरोजपुर रूरल), अमनदीप सिंह ‘गोल्डी’ मुसाफिर (बालुआना), डॉ. विजय सिंगला (मानसा), नरिंदर कौर भारज (संगरूर), कुलजीत सिंह रंधावा (डेराबस्सी) के नामों का एलान किया गया है।
तीसरी सूची में घोषित प्रत्याशी
तीसरी सूची में कुल 18 सीटों के लिए आप प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इनमें सज्जन सिंह चीमा (सुलतानपुर लोधी), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (फिल्लौर), पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), एडीसी जसविंदर सिंह (अटारी), दलबीर सिंह टौंग (बाबा बकाला), हरजोत सिंह बैंस (श्री आनंदपुर साहिब), जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज (जलालाबाद), स्वर्ण सिंह धुन (खेमकरण), अशोक ‘पप्पी’ पाराशर (लुधियाना सेंट्रल), गुरप्रीत सिंह बनावली (सरदूलगढ़) और कुलवंत सिंह बाजीगर (शुतराना) का नाम प्रमुख है। इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। सबसे पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल था।
Aam Aadmi Party (AAP) releases fifth list of 15 candidates for 2022 Punjab Assembly Elections
AAP has nominated Dr. Charanjit Singh from Sri Chamkaur Sahib, the seat of Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi pic.twitter.com/0s1ktepgpo— ANI (@ANI) December 28, 2021