{"_id":"618e6ed8b0595854695fa71b","slug":"aam-aadmi-party-mla-jagtar-singh-jagga-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक जग्गा अब 'आप' के नहीं: पंजाब में आम आदमी पार्टी में टूट शुरू, रूबी के बाद एक और झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक जग्गा अब 'आप' के नहीं: पंजाब में आम आदमी पार्टी में टूट शुरू, रूबी के बाद एक और झटका
Fri, 12 Nov 2021 08:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Nov 2021 08:51 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। विधायक लगातार पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। बठिंडा ग्रामीण से विधायक रुपिंदर कौर रूबी के बाद पार्टी को एक और झटका लगा है। रायकोट से विधायक जगतार सिंह जग्गा ने अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है।
विज्ञापन
विधायक जगतार सिंह जग्गा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी को झटके लगने शुरू हो गए हैं। बठिंडा ग्रामीण से रुपिंदर कौर रूबी के इस्तीफे के बाद रायकोट से आप विधायक जगतार सिंह जग्गा ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी उन्होंने सार्वजनिक घोषणा नहीं की है लेकिन पार्टी को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को आप से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुईं बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूबी ने खुलासा किया था कि अगर पंजाब में पार्टी मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में नया नेता लाती है तो और विधायक पार्टी छोड़ेंगे। जग्गा के इस्तीफे के साथ ही रूबी की यह चेतावनी अब सच साबित होने लगी है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही कुछ और आप विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ बड़े नेता और विधायक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के संपर्क में हैं। उनकी कई दौर की बैठक कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ हो चुकी है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि आने वाले सप्ताह में पार्टी के कई बड़े चेहरे कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।
विज्ञापन
हिस्सोवाल ने विस में किया असहज
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन आप विधायक जगतार हिस्सोवाल ने आप नेताओं को असहज कर दिया। उन्होंने सत्र की कार्रवाई के दौरान ही कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पास में बैठ गए। हालांकि अभी तक न तो पार्टी और न ही हिस्सोवाल ने इस बात की पुष्टि की है।
20 में 13 विधायक ही बचे
2017 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 20 विधायक चुनाव जीते थे लेकिन इन 4.5 सालों में सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें सुखपाल सिंह खैहरा, नाजर सिंह मानशाहियां, कंवर संधू, एचएस फुल्का, पीरमल सिंह खालसा, रूपिंदर कौर रुबी और जगदेव सिंह कमालू के नाम शामिल हैं।