फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party Gave Tickets to Non Political Persons in Punjab Assembly Election 2022

मिशन पंजाब: आप ने फिर आम चेहरों पर खेला दांव, 40 प्रत्याशियों में 60-70 प्रतिशत गैर राजनीतिक 

Sat, 11 Dec 2021 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 09:56 AM IST
सार

आप ने अभी तक विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की दो सूची जारी की हैं। पहले सूची में मौजूदा 10 विधायकों को टिकट दी गई है। इससे पहले भी 2017 में विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में आम चेहरों पर ही दांव खेला था।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Gave Tickets to Non Political Persons in Punjab Assembly Election 2022
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मिशन 2022 की तैयारियां तेज कर दी हैं। एक बार फिर पंजाब के चुनावी रण में आप आम चेहरों पर अपना दांव खेल रही है। इससे पहले 2017 में पार्टी ने पंजाब में अपना पहला विधानसभा चुनाव भी इसी फार्मूले पर लड़ा था। अब तक जारी की गई प्रत्याशियों की 2 सूची में 60 से 70 प्रतिशत गैर राजनीतिक लोगों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


दो महीने में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए बेहद अहम है। पहली बार सत्ता गवां चुकी आप इस बार चुनाव जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 2017 की तरह 2022 के चुनावी रण में भी आप अपनी आम आदमी की छवि को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। यही कारण है कि अभी तक जितने भी पार्टी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, उनमें आम चेहरों और गैर राजनीतिक लोगों को वरीयता दी गई है। इन चेहरों में पार्टी की ओर से पंजाबी गायकों, कलाकारों और पूर्व पुलिस-प्रशासिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


आप ने अभी तक विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की दो सूची जारी की हैं। पहले सूची में मौजूदा 10 विधायकों को टिकट दी गई है। दूसरी सूची में पंजाबी गायक अनमोल गगन मान, बलकार सिद्धू के साथ ही बेअदबी और बरगाड़ी मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी के प्रमुख और पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह और पूर्व डीसीपी बलकार सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। अन्य प्रत्याशियों में भी 60 से 70 प्रतिशत चेहरे ऐसे हैं जो गैर राजनीतिक क्षेत्र से आते हैं। इससे पहले भी हुए पंजाब के 2017 में विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में आम चेहरों पर ही दांव खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालविका हो सकती हैं आप का चेहरा

इस चुनाव में फिल्म अभिनेता और समाज सेवी सोनू सूद भी काफी सक्रिय हैं। इसकी वजह उनकी बहन मालविका हैं। सोनू हाल ही में यह घोषणा कर चुके हैं कि उनकी बहन मालविका भी चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने यह घोषणा नहीं की है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन यह चर्चा आम है कि मालविका इस चुनाव में आप का चेहरा हो सकती हैं।

2017 में 23.7 था वोट प्रतिशत

2017 के विधानसभा चुनाव में आप ने 23.7 वोट प्रतिशत के साथ 20 सीटें हासिल की थीं। सत्ता में बैठी कांग्रेस के बाद सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत पाने वाली आम आदमी पार्टी ही रही थी। हालांकि 4.5 साल में 10 विधायक पार्टी को छोड़ या निष्कासित हो चुके हैं। कांग्रेस को इस चुनाव में अप्रत्याशित 77 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।

आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। 2022 का चुनाव भी आप आम चेहरों के साथ ही लड़ेगी। अन्य राजनीतिक दल के बड़े चेहरों को पंजाब के लोग इस बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे और आप को 20 से 60 तक पहुंचाएंगे। - हरपाल सिंह चीमा, नेता प्रतिपक्ष, पंजाब आप


आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की छवि आम आदमी की है। उन्ही के दिशा निर्देशों पर बड़े चेहरों की बजाय पंजाब के आम चेहरों पर 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा। अभी सिर्फ 40 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। अन्य सूचियों में भी आम चेहरों को वरीयता दी जाएगी। - गगन चड्ढा, प्रदेश सचिव, आप पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed