फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party could not win even a single seat in Kapurthala district

Punjab Election Results 2022: पंजाब का वो जिला जहां नहीं खुला आप का खाता, कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का चला करिश्मा

Thu, 10 Mar 2022 09:39 PM IST
ajay kumar महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 09:39 PM IST
सार

भुलत्थ में सुखपाल खैरा को शिअद की बीबी जागीर कौर ने टक्कर दी। फगवाड़ा में आप के जोगिंदर सिंह मान और सुल्तानपुर लोधी में सज्जन सिंह चीमा ने अपने प्रतिद्वंदियों की नाक में दम कर रखा। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party could not win even a single seat in Kapurthala district
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की आंधी दोआबा के एकमात्र जिला कपूरथला में बिल्कुल नजर नहीं आई। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर झाड़ू का जादू नहीं चला। सुल्तानपुर लोधी में ‘बैट’ तो कपूरथला, भुलत्थ व फगवाड़ा में जनता जर्नादन ने ‘हाथ’ थामे रखा। सुल्तानपुर लोधी सीट पर सूबे की जनता की आंखें टिकीं रहीं।

विज्ञापन


पूरे पंजाब को छोड़कर कपूरथला की हॉट सीट बनकर उभरी सुल्तानपुर लोधी में एक अलग ही सियासत देखने को मिली। जहां कपूरथला से खुद मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपनी जीत के साथ-साथ सुल्तानपुर लोधी में अपने बेटे राणा इंद्रप्रताप सिंह को न केवल आजाद चुनाव लड़वाया, बल्कि जीत की दहलीज तक भी पहुंचाया। 
विज्ञापन


राणा पिता-पुत्र की जीत ने पंजाब की सियासत में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। हालांकि तीन विधानसभा सीटों पर आप के प्रदर्शन ने सबको अचरज में जरूर डाला हैं, जहां कांग्रेस का मुख्य मुकाबला आप से रहा, वहीं एक सीट पर आप का मुकाबला शिअद-बसपा से देखने को मिला और आप तीसरे स्थान पर नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के हर जिले में आप का जादू सिर चढ़कर बोला और सूपड़ा साफ कर दिया लेकिन दोआबा के अहम जिले कपूरथला में आप कहीं नजर नहीं आई। दोआबा के जरनैल राणा गुरजीत सिंह, फायर ब्रांड नेता सुखपाल खैरा, तेज-तर्रार अकाली नेता बीबी जागीर कौर सरीखे दिग्गजों के जिले में आप जीत का स्वाद नहीं चख सकी। एक हिसाब से जिले में पहली बार कांग्रेस का दबदबा दिखा है। जिसने एक अलग ही सियासत दिखाई है। हालांकि इस बार खुद राणा गुरजीत सिंह कपूरथला से पिछली बार की 29 हजार की लीड की तुलना में महज 7254 वोट से जीत की हैट्रिक लगाई है, उन्हें आम आदमी पार्टी से तगड़ी चुनौती मिली। 

वहीं भुलत्थ में सुखपाल खैरा को शिअद की बीबी जागीर कौर ने टक्कर दी। फगवाड़ा में आप के जोगिंदर सिंह मान और सुल्तानपुर लोधी में सज्जन सिंह चीमा ने अपने प्रतिद्वंदियों की नाक में दम कर रखा। 

राणा पिता-पुत्र ने बनाया रिकॉर्ड
सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस बनाम कांग्रेस की सियासत के बीच कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ बेटे इंद्रप्रताप सिंह को उतारकर राणा गुरजीत सिंह ने सरेआम हाईकमान तक को न केवल चुनौती दी, वहीं जिताकर नया रिकॉर्ड भी कायम किया हैं, हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान राणा गुरजीत सिंह ने पार्टी की गरिमा का भी पूरा ध्यान रखा।

सुल्तानपुर लोधी सीट भी राणा ने कांग्रेस की झोली में डाली
कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में फिर से अपनी पुरानी बात दोहराई और कहा कि राणा इंद्रप्रताप सिंह की जीत कांग्रेस की जीत है। यह सीट वह कांग्रेस की झोली में डालते हैं। हालांकि यह बात राणा गुरजीत सिंह ने पहले भी कई बार कह चुके हैं। वहीं आजाद जीते राणा इंद्रप्रताप ने भी जीत कांग्रेस की झोली में डालने की बात कही।

जिले में 35 प्रत्याशी, 21 की जमानत जब्त
कपूरथला में 35 प्रत्याशी सियासी किस्मत आजमा रहे थे। इनमें से 21 प्रत्याशियों जीत तो दूर अपनी जमानत नहीं बचा सके। भुलत्थ में पहली बार भाजपा समर्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) से चुनाव मैदान में उतरे राणा गुरजीत सिंह के खासमखास अमनदीप सिंह गोरा गिल और कपूरथला में भाजपा के रणजीत सिंह खोजेवाल की जमानत जब्त हो गई। कपूरथला सीट से शिअद-बसपा प्रत्याशी दविंदर सिंह ढपई काडर वोट हासिल करना तो जमानत सुरक्षित नहीं रख पाए हैं।

फगवाड़ा विधानसभा से सात प्रत्याशियों में से तीन, भुलत्थ में दस प्रत्याशियों में सात, सुल्तानपुर लोधी में दस में छह और कपूरथला हलके से आठ में से छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। कपूरथला से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह खोजेवाल को 6664 और शिअद-बसपा प्रत्याशी दविंदर सिंह ढपई को महज 8583 वोट ही मिले। 2017 में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवरा एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा को 27561 वोट मिले। इस बार यह आंकड़ा बसपा से गठबंधन के बाद 10 हजार से नीचे चला गया।

भुलत्थ से भाजपा समर्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह की पीएलसी से चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे राणा गुरजीत सिंह के खासमखास अमनदीप सिंह गोरा गिल को महज 1190 वोट मिले। फगवाड़ा से भाजपा की टिकट पर उतरे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला 15408 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे, वह जमानत बचाने में कामयाब रहे। सांपला से बढ़िया प्रदर्शन तो बसपा प्रत्याशी जसवीर सिंह गढ़ी का रहा जो 31130 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। सुल्तानपुर लोधी में दो बार कांग्रेस के विधायक रहे नवतेज सिंह चीमा को 13393 वोट हासिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed