फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party Convenor Arvind Kejriwal express gratitude on Win in Punjab Assembly Election

जीत से गदगद: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जीत पर दी प्रतिक्रिया, कहा-ये इंकलाब...

Thu, 10 Mar 2022 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल टीम, चंडीगढ़
डिजिटल टीम, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 12:21 PM IST
सार

पहली बार पूर्ण राज्य में सरकार बनाने की तरफ अग्रसर आम आदमी पार्टी खुश है। पार्टी के नेताओं ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है। सभी का एक सुर में कहना है कि पंजाब में केजरीवाल मॉडल पर मुहर लगी है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Convenor Arvind Kejriwal express gratitude on Win in Punjab Assembly Election
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : twitter @ArvindKejriwal

विस्तार

आम आदमी पार्टी पंजाब में स्पष्ट बहुमत से गद्गद् है। आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सीएम चेहरे भगवंत मान के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी खुशी जताई। केजरीवाल ने लिखा कि इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

विज्ञापन

राघव चड्ढा बोले... अब उठता पंजाब

आप पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब अब से 'उड़ता पंजाब' के नाम से नहीं जाना जाएगा, बल्कि 'उठता पंजाब' होगा। सारा श्रेय आप कार्यकर्ताओं को जाता है, उन्होंने दिन या रात, गर्मी या सर्दी नहीं देखी, और पार्टी के लिए काम करना जारी रखा। आप सभी के लिए उत्तरोत्तर काम करेगी। राघव चड्ढा ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा था कि पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब पर दशकों तक शासन करने वाले लोगों का सिंहासन हिल रहा है। भविष्य में अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे। आप कांग्रेस की जगह लेगी। चड्ढा ने कहा कि पंजाब ने साबित कर दिया है कि उसे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है, और किसी पार्टी की जोड़ी नहीं... अन्य सभी पार्टियों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की और केजरीवाल को आतंकवादी कहा, लेकिन जनता ने साबित कर दिया कि वह एक 'शिक्षक-वादी' हैं।

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने बताई आम आदमी की जीत

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में आप को बढ़त पर कहा कि पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को मौका दिया है। आज उनके शासन का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह आम आदमी की जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed