{"_id":"6292d962b3b7fb65805ebd3e","slug":"aam-aadmi-party-convener-arvind-kejriwal-rally-in-kurukshetra-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal Rally: कुरुक्षेत्र रैली में बोले अरविंद केजरीवाल-मैं हरियाणे का लाल, मन्ने बस काम करणा आवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal Rally: कुरुक्षेत्र रैली में बोले अरविंद केजरीवाल-मैं हरियाणे का लाल, मन्ने बस काम करणा आवे
Sun, 29 May 2022 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 29 May 2022 02:14 PM IST
सार
पंजाब में सरकार बनाने के बाद से अरविंद केजरीवाल हरियाणा में पैठ बनाने की तैयारी में जुटे हैं। आज की रैली में उन्होंने आम आदमी पार्टी और खुद के लिए जनता से एक मौका मांगा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र रैली में बोलते अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में रैली पहुंचे और आप की चुनावी मुहिम का आगाज किया। उन्होंने कहा कि मुझे मौका दो, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा। दिल्ली सरकार के स्कूल सबूत हैं। गरीब के बच्चे भी बनेंगे इंजीनियर और डॉक्टर। हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को पिछले 7 वर्षों में फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी। इस रैली को अब बदलेगा हरियाणा नाम दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मैंने 7 साल में 12 लाख नौकरियां दी हैं। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरी देने का प्लान है। खट्टर साहब ने हरियाणा में कितनी नौकरियां दी? ये नौकरी नहीं देंगे। ये आपके बच्चों को गुंडई और दंगा करना सिखाएंगे और अपने बच्चों को पढ़ने विदेश भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब का दिया उदाहरण
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप के मंत्री भ्रष्ट थे। कोई नहीं जानता था, मीडिया नहीं जानता था। कोई अन्य पार्टी होती तो हिस्से के लिए कहती, हमने उसे बर्खास्त कर जेल भेज दिया। किसी अन्य पार्टी ने ऐसा नहीं किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें से कोई भी भ्रष्ट नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने 7 साल में 12 लाख नौकरियां दी हैं। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरी देने का प्लान है। खट्टर साहब ने हरियाणा में कितनी नौकरियां दी? ये नौकरी नहीं देंगे। ये आपके बच्चों को गुंडई और दंगा करना सिखाएंगे और अपने बच्चों को पढ़ने विदेश भेजेंगे।
विज्ञापन