फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party Convener Arvind Kejriwal on Punjab Visit

पंजाब चुनाव: केजरीवाल बोले- आप ने ईमानदार लोगों को टिकट दिया, सिद्धू पर हमला, कहा- न फोन उठाते और न इलाके में जाते हैं

Fri, 28 Jan 2022 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 02:03 PM IST
सार

गुरुवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Convener Arvind Kejriwal on Punjab Visit
पंजाब दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को चन्नी सरकार को घेरा और सिद्धू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सिद्धू न तो इलाके में जाते हैं और न किसी का फोन उठाते हैं। केजरीवाल शुक्रवार को भगवंत मान के साथ जालंधर के फिल्लौर व कैंट विधानसभा क्षेत्र में थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुन-चुनकर ईमानदार लोगों को टिकट दिया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने फिल्लौर में कहा कि यहां पर आप के उम्मीदवार प्रिंसिपल प्रेम कुमार के पास पैसा नहीं है न प्रदेश प्रधान भगवंत मान के पास। भगवंत मान पिछले सात वर्ष से सांसद हैं लेकिन वह अभी भी किराए के मकान में रहते हैं। केजरीवाल ने अकाली दल और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों पर नशा व रेत बेचने का आरोप हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने फिल्लौर में कहा कि पंजाब में शिक्षा और अस्पतालों का स्तर सुधारा जाएगा। यह सब तब संभव होगा, जब पंजाब में कट्टर ईमानदार सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1966 से लेकर अब तक 26 साल पंजाब में कांग्रेस की सरकार और 19 वर्ष बादलों की सरकार रही है। इन दोनों ने मिलकर पंजाब को लूट लिया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन पर रेत चोरी के आरोप हैं। उनके घर ईडी की रेड हुई है, नोटों की गड्डियां मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको मात्र 111 दिन मिले थे और उसमें ही उन्होंने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में एलान किया है कि अब दिल्ली सरकार के किसी कार्यालय में भी मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी बल्कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की ही फोटो लगेगी। फिल्लौर में कांग्रेस ने जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह के बेटे बिक्रम चौधरी को मैदान में उतारा है, जबकि अकाली दल ने विधायक बलदेव खैहरा पर दोबारा दांव खेला है। 

भाजपा व संयुक्त अकाली दल की तरफ से सरवण सिंह फिल्लौर मैदान में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने हलके में कभी नहीं जाते और न ही किसी का फोन उठाते हैं। नवजोत सिद्धू किसी व्यक्ति के दुख सुख में काम नहीं आते। पांच वर्ष में सिद्धू ने अपने हलके का कोई काम नहीं करवाया। राहुल गांधी के पंजाब आने पर केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब आने में देरी कर दी। वादे पूरे न कर वह लोगों को अपना मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से नहीं मिले केजरीवाल, हाय-हाय के नारे लगे
जालंधर में अरविंद केजरीवाल के दौरे के बाद अचानक केजरीवाल हाय-हाय के नारे सुन सभी आप समर्थक हैरत में पड़ गए। जिस जगह पर यह नारे लगे, वहां से कुछ समय पहले ही अरविंद केजरीवाल गुजरे थे। नारे लगाने वाले सुरिंदर सिंह कैरों और उनके साथियों का आरोप है कि वह सेंट्रल हलके से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले थे लेकिन आप के कुछ नेताओं ने उनसे मिलकर कहा कि आप चुनाव न लड़ें। इसके बदले में उन्हें केजरीवाल के दौरे के दौरान आप में शामिल करवाया जाएगा व उन्हें बड़ा ओहदा दिया जाएगा।

कैरों ने कहा कि वह केजरीवाल से मिलने 100 लोगों के साथ आए थे। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद जब केजरीवाल उस जगह पर पहुंचे जहां वह इंतजार कर रहे थे तो केजरीवाल ने रुकना तो दूर बल्कि कार का शीशा तक नीचे नहीं किया और वहां से निकल गए। कैरों ने कहा कि उनके साथ धोखा किया गया है और उनके मान को ठेस पहुंचाई गई है। 

वह आम आदमी पार्टी का विरोध करेंगे। इस पर सेंट्रल हलके से आप के उम्मीदवार रमन अरोड़ा का कहना है कि सुरिंदर कैरों को ऐसा कभी कहा ही नहीं गया कि केजरीवाल उनको पार्टी ज्वाइन करवाएंगे। उन्हें कहा गया था कि केजरीवाल के जाने के बाद पंजाब प्रधान उनको शामिल करवाएंगे। यह गलतफहमी के कारण हुआ है, जिसको ठीक कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed