फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party announced organizational structure

'आप' ने किया संगठनात्मक ढांचे का एलान, कई नए प्रधानों की घोषणा

Mon, 17 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party announced organizational structure
Arvind Kejriwal - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने संगठनात्मक ढांचे का एलान कर दिया। पहले चरण में सूबा कार्यकारिणी और जोन प्रधानों की नियुक्ति की गई है। जोन, विंग और जिला कार्यकारिणी का एलान अगले चरण में किया जाएगा।
विज्ञापन


सूबा कार्यकारिणी में सभी सांसदों व विधायकों को शामिल किया गया है। गुलशन छाबड़ा को सचिव, सुखविंदर सिंह को खजांची, गैरी वडिंग को संगठन निर्माण टीम का इंचार्ज बनाया गया है। सात उप प्रधान और 19 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। अनुशासनात्मक कमेटी में डॉ. इंदरबीर निज्जर, जसबीर सिंह बीर, कर्नल भलिंदर सिंह, बृज राज कुमार, राज लाली गिल को लिया गया है। कंवर प्रीत काकी को माझा जोन और परमजीत सचदेवा को दोआबा जोन का प्रधान बनाया गया है। मालवा में पार्टी ने तीन जोन बनाए थे। मालवा-1 में अनिल ठाकुर, मालवा-2 गुरदित्त सेखों और मालवा-3 में दलबीर ढिल्लों को प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी ने संगठन निर्माण की जिम्मेदारी सह-प्रधान अमन अरोड़ा को सौंपी थी। अरोड़ा ने कहा कि हर स्तर से जानकारी ली गई, सूबा नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया, पूरी जांच केबाद ही पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिस पर पंजाब प्रधान भगवंत मान की सहमति है। जल्द ही जिला प्रधान, विंग प्रमुख और जोन पदाधिकारियों का एलान किया जाएगा। समर्पित वॉलंटियरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed