फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth of Gurdaspur died in Canada

Gurdaspur News: इकलौते बेटे की कनाडा में मौत, परिवार में पसरा मातम, पांच साल पहले स्टडी वीजा पर गया था

Wed, 25 Jan 2023 07:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Jan 2023 07:04 PM IST
सार

एक माह से किसी भी पारिवारिक सदस्य के साथ गुरप्रताप की कोई बातचीत नहीं हुई थी। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार ने शव को पंजाब में लाने के लिए पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
A youth of Gurdaspur died in Canada
मृतक की फाइल फोटो व विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुरदासपुर के थाना काहनूवान के अधीन गांव भरो हारनी के एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके इकलौते बेटे की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बारे में पता चलने पर परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


मृतक युवक गुरप्रताप सिंह के पिता एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि उनका बेटा पांच वर्ष पहले कनाडा में स्टडी वीजा पर गया था और वह इस समय कनाडा के टोरंटो शहर में रह रहा था। मंगलवार को उन्हें एनआरआई थाना गुरदासपुर से उनके बेटे की मौत के बारे में पता चला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें कभी-कभी गुरप्रताप सिंह का फोन आता था। एक माह से किसी भी पारिवारिक सदस्य के साथ गुरप्रताप की कोई बातचीत नहीं हुई थी। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार ने शव को पंजाब में लाने के लिए पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed