{"_id":"5e74ca728ebc3e78c27f937d","slug":"a-youth-murdered-father-and-grandmother-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: मामूली विवाद के बाद बड़ी वारदात, युवक ने पिता-दादी को धारदार हथियार से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: मामूली विवाद के बाद बड़ी वारदात, युवक ने पिता-दादी को धारदार हथियार से मार डाला
Fri, 20 Mar 2020 07:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती कस्बा अजनाला में एक युवक ने गुरुवार की रात मामूली कहासुनी के दौरान अपने पिता व दादी की तेजधार हथियारों से गोद कर हत्या कर दी। मरने वालों के नाम मोती भंडारी व उनकी माता शकुंतला भंडारी है। थाना अजनाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएचओ कमलमीत सिंह के अनुसार मोती भंडारी का बेटे रमन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर रमन ने अपने पिता मोती भंडारी पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। मोती के शोर मचाने पर मां शकुंतला देवी उसके बचाव के लिए आई। इस पर रमन ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पिता व दादी की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएचओ के अनुसार पुलिस ने रमन के विरुद्ध दोहरे हत्या का मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। रमन कुमार पहले एक व्यक्ति की हत्या में सजा काट रहा है। आजकल वह पैरोल पर था। घर में केवल उसकी दादी व पिता रहते थे। गुरुवार रात को पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों के कत्ल की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी है। रमन की तलाश में पुलिस पार्टियां संभावित स्थानों पर गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अर्जन नगर में व्यक्ति का कत्ल, तीन पर केस
अमृतसर के कंटोनमेंट थाना एरिया के इलाके अर्जन देव नगर में स्थित एक कोठी में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालत में कत्ल होने का मामला समाने आया है। मृतक की पहचान विकास खुलर(37) के रूप में हुई है। कत्ल की सुचना मिलते ही एएसपी नार्थ देव दत्त शर्मा व एसएचओ रंजीत सिंह धालीवाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी शर्मा ने बताया की मामले की जांच शुरू कर दी है। विकास के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या के पीछे उसकी पत्नी अनुकंपा, किराएदार शशि व अन्य रिश्तेदार अभी पर आरोप लगया है। पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।