{"_id":"5d449b578ebc3e6cd4060859","slug":"a-youth-has-swallowed-poison-in-haryana-fir-filed-against-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पुलिसवाले बोले-सुसाइड कर ले, हम ऐसे ही टॉर्चर करेंगे', युवक ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पुलिसवाले बोले-सुसाइड कर ले, हम ऐसे ही टॉर्चर करेंगे', युवक ने जहर खाकर दे दी जान
Sat, 03 Aug 2019 01:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा भाई एक युवती के साथ चला गया तो पुलिस ने छोटे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर इतना प्रताड़ित किया कि उसने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने हिसार के हांसी थाना के एसआई जगबीर सिंह, एएसआई राजबीर, एचसी सीमा व दो अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306, 34) का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव अस्पताल में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव बड़सी का एक युवक करीब दो माह पूर्व हांसी की एक युवती के साथ घर से कहीं चला गया। युवती के परिजनों ने इसकी सूचना हांसी थाने में दी तो उसने केस दर्ज कर लिया। युवक के चचेरे भाई विकास ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह हांसी पुलिस के पांच लोग सुबह 10 बजे घर आए और उसके छोटे भाई बिंटू (21) को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े सात बजे बिंटू रोता हुआ घर लौटा। उसने बताया कि पुलिस वाले उसे टॉर्चर कर रहे हैं। तीन बार पहले भी थाने ले जाकर टॉर्चर कर चुके हैं। अब कहते हैं कि सुसाइड कर ले, हम ऐसे ही टॉर्चर करेंगे।
युवक ने 31 जुलाई की रात करीब आठ बजे जहर खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे युवक की मौत हो गई। बिंटू खेती के अलावा एक पाइप फैक्ट्री में सहायक के तौर पर काम करता था।
विकास की शिकायत पर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने की धारा में केस दर्ज किया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि मृतक के शरीर पर बीड़ी-सिगरेट से दागने के नहीं हैं। हमने डॉक्टरों पर बयान न देने के लिए अनफिट लिखने का कोई दबाव नहीं बनाया, उन्होंने खुद ही अनफिट बताया था। ऐसे में नियमानुसार हम बयान नहीं ले सकते थे। मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- एसआई विरेंद्र सिंह, थाना बवानीखेड़ा