{"_id":"6001f9bc8ebc3e32eb6f7426","slug":"a-young-man-roaming-with-a-stolen-tractor-chandigarh-news-pkl4008032179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रैक्टर पर जाली नंबर लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के ट्रैक्टर पर जाली नंबर लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (हिमाचल प्रदेश) के ध्यानार्थ...
चोरी के ट्रैक्टर पर एक्टिवा का नंबर लगाकर घूमते युवक गिरफ्तार
- हिमाचल प्रदेश से चोरी किया था ट्रैक्टर, अदालत में पेशकर भेजा जेल
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के अंब से ट्रैक्टर चोरी कर एक्टिवा का नंबर लगाकर गेड़ी मार रहे इरशाद अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्टर-56 निवासी 27 वर्षीय इरशाद अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह की अगुवाई में एएसआई दुर्जन सिंह की टीम वीरवार को क्षेत्र के मार्केट में गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां से ट्रैक्टर गुजर रहा था। पुलिस ने जब ट्रैक्टर चालक से गाड़ी का कागजात मांगा तो वह दिखा न सका। जिससे पुलिस को शक हुआ और ट्रैक्टर पर लगे प्लेट नंबर की जांच की गई। इसमें सामने आया कि उक्त नंबर एक्टिवा का है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इरशाद हिमाचल प्रदेश के अंब में ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता है। बीते 13 जनवरी को उक्त क्षेत्र से आरोपी ट्रैक्टर को चोरी कर चंडीगढ़ लेकर आ गया, ताकि उसे बेच सके, लेकिन इससे पहले ही इरशाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया।