फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man playing cricket was attacked by a bat and broke his head

क्रिकेट खेल रहे युवक पर बैट से हमला कर सिर फोड़ा

Mon, 04 Jan 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
A young man playing cricket was attacked by a bat and broke his head
चंडीगढ़। क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। इस दौरान पांच युवकों ने बल्ले और कड़े से हमलाकर एक खिलाड़ी का सिर फोड़ दिया। घटना सेक्टर 44 डी स्थित क्रिकेट मैदान में घटी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

अभिनव ने बताया कि वह रोजाना की तरह सेक्टर-44 में वह दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। जब वह गेंदबाजी कर रहा था तो विपक्षी टीम के खिलाड़ी से बहसबाजी हो गई। अन्य दोस्तों के बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद उक्त युवक ने फोन कर चार युवकों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बल्ले और कड़े से उसका सिर फोड़ दिया। अन्य दोस्तों के इकट्ठा होने पर वह फरार हो गए। घायल अभिनव ने सेक्टर 34 थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सेक्टर-22 में अभिनव को भर्ती कराया, जहां चोट गंभीर होने की वजह से उसके सिर पर टांके भी लगाए गए हैं। अभिनव की मां अंजू महाजन का आरोप है कि पुलिस उन युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है और लगातार समझौता करवाने का दबाव डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed