{"_id":"639b12d02797393d2b2681bb","slug":"a-young-man-health-deteriorated-after-eating-food-on-garbage-dump-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा प्रदर्शन पड़ा भारी: कूड़े के ढेर पर बैठ दोस्तों संग खाया खाना, अब एक की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा प्रदर्शन पड़ा भारी: कूड़े के ढेर पर बैठ दोस्तों संग खाया खाना, अब एक की बिगड़ी तबीयत
Thu, 15 Dec 2022 06:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:01 PM IST
सार
खाने में मक्खियां भिनभिना रही थीं। कुछ ही देर बाद इनमें से एक अक्षय मिगलानी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालांकि अब उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
Panipat News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में गंदगी के खिलाफ अनोखा विरोध करना एक युवा समाजसेवी को भारी पड़ गया। विरोध में कूड़े के ढेर पर बैठकर युवा समाजसेवियों ने खाना खाया और कुछ ही देर बार एक युवा समाजसेवी को उल्टी शुरू हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से दवा लेने के बाद उन्हें छुट्टी मिली।
विज्ञापन
पानीपत के सेक्टर-25 स्थित जिमखाना क्लब के पास डंपिंग प्वाइंट पर युवा समाजसेवी हिमांशु शर्मा ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। गंदगी के ढेर में बैठकर अपने सभी साथियों के साथ खाना खाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहरवासियों को अब इस गंदगी की आदत डाल लेनी चाहिए, क्योंकि जेबीएम कंपनी ने पूरे शहर को कूड़े के ढेरों से भर दिया है। डंपिंग प्वाइंट चहारदीवारी की जगह पर बना हुआ था लेकिन करोड़ों रुपये के टेंडर के बाद भी गंदगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि अगर इस गंदगी के ढेर को यहां से नहीं हटाया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ विक्की सरोहा, अक्षय मिगलानी, रिक्की अरोड़ा, नीरज सैनी, गौरव मदान, अनिल शर्मा, कपिल सपरा, अमित, दीपक, सौरभ, अभिषेक चुघ, भानु और राजपाल, अखिलेश मेंहदीरता, अश्वनी शर्मा और राहुल गाबा मौजूद रहे। खाने में मक्खियां भिनभिना रही थीं। कुछ ही देर बाद इनमें से एक अक्षय मिगलानी की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालांकि अब उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन