फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man caught while digging on the disputed land

विवादित भूमि पर खुदाई कर रहा एक युवक दबोचा

Sun, 16 Feb 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
A young man caught while digging on the disputed land
चंडीगढ़। दड़वा में कब्रिस्तान की विवादित भूमि पर खुदाई कर रहे एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। युवक को पकड़कर दड़वा चौकी ले गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 295ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दड़वा निवासी आनंद सिंगला के रूप में हुई है। लोगों का आरोप है कि आनंद के साथ कुछ और लोग भी खुदाई कर रहे थे, जो मौके से भाग निकले। वहीं, इस संबंध में गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह से भी लोगों की काफी बहस हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्वीटी बजाज ने काफी समय पहले आनंद सिंगला को भूमि बेच दी थी। जमीन की कीमत बढ़ी तो आनंद सफाई करके बाउंड्रीवॉल कराना चाहते थे। पिछले पांच साल से भूमि पर शव भी नहीं दफनाए जा रहे हैं। मुस्लिम समाज का आरोप है कि चार लोग भूमि पर कब्जा करने के लिए कंकाल निकाल रहे थे।
विज्ञापन

दड़वा निवासी मोहम्मद अलीखान का आरोप है कि साईं अब्दुल रज्जाक पिछले 60 साल से दड़वा के पास बनी दरगाह में रह रहे थे। वर्ष 2014 में उन्हें दरगाह से निकाल दिया गया। उसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा। वहां से सभी पार्टियां केस हार चुकी हैं। बावजूद इसके विकास नगर निवासी महबूब खान, सेक्टर 29 निवासी सादिक शेख मिलकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। क्योंकि दरगाह के पीछे कब्रिस्तान की करोड़ों की बहुमूल्य जमीन है। शनिवार को अचानक कब्रिस्तान में किसी के होने की सूचना मिली। मौके पर चार लोग खुदाई कर रहे थे। इनमें से तीन लोग भाग निकले, एक को पकड़ लिया। उसे दड़वा पुलिस चौकी में ले गए और कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed