{"_id":"64fefa0899bc4563920a21c8","slug":"a-young-man-attacked-a-girl-with-a-knife-in-abohar-of-punjab-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त-दोस्त न रहा: मंदिर में युवक था छिपा, मां संग पहुंची युवती तो चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्त-दोस्त न रहा: मंदिर में युवक था छिपा, मां संग पहुंची युवती तो चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
Mon, 11 Sep 2023 05:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:22 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार युवती की साजन नामक एक युवक से मित्रता थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवती उससे किनारा करने लगी थी। साजन को सहन नहीं हुआ और उसने सोमवार को उस समय युवती पर तेजधार हथियार से हमला किया जब वह मंदिर में अपनी मां के साथ माथा टेकने पहुंची थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लड़की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर जिले में मंदिर में अपनी मां के साथ माथा टेकने आई एक युवती का मंदिर में छिपे एक युवक ने तेजधार हथियार से गला पर हमला कर दिया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। कुछ दिन पहले दिल्ली में भी एक नाबालिग लड़की पर भी चाकू से हमला किया गया था। अब ऐसा ही मामला अबोहर में सामने आने के बाद इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन
ईदगाह बस्ती निवासी अर्शिता (22) सुबह सवा 10 बजे के करीब सोमवार को अपनी मां के साथ अबोहर के पुरानी फाजिल्का रोड पर स्थित जोहड़ी मंदिर में माथा टेकने आई थी। इसी दौरान मंदिर में बने बगीचे में छिपे एक युवक ने युवती को घेरकर उसके गले पर तेजधार हथियार से वार कर फरार हो गया। इससे लड़की छटपटाने लगी और पूरे आंगन में खून बिखर गया। लड़की की मां ने पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इस पर परिवार वाले उसे श्रीगंगानगर अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
इस वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी अरुण मुंडन और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार युवती की साजन नामक एक युवक से मित्रता थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवती उससे किनारा करने लगी थी। साजन को सहन नहीं हुआ और उसने सोमवार को उस समय युवती पर तेजधार हथियार से हमला किया जब वह मंदिर में अपनी मां के साथ माथा टेकने पहुंची थी। मंदिर में साजन ने उसे अपने पास बुलाया और देखते ही देखते उस पर वार करना शुरू कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को चाकू समेत काबू कर लिया है।
विज्ञापन