फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman who suffering from black fungus not getting beds in hospitals in Haryana

कोरोना से जीती जंग: अब ब्लैक फंगस की शिकार हुई महिला, हरियाणा के अस्पतालों में नहीं मिल रहा बेड

Thu, 13 May 2021 09:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 May 2021 09:19 PM IST
सार

महिला की हालत ठीक होने के बाद जब कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन तीन दिन पहले डॉक्टरों को ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे। डॉक्टरों ने परिवार को यहां उपचार न होने की की बात बता ले जाने को कह दिया।

विज्ञापन
A woman who suffering from black fungus not getting beds in hospitals in Haryana
ब्लैक फंगस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से ठीक हुई लेकिन ब्लैक फंगस की चपेट में आई हरियाणा के फतेहाबाद के शिव नगर निवासी सुनीता का तीन दिन बाद भी उपचार शुरू नहीं हो पाया है। बुधवार रात को इंजेक्शन मंगवाने के बाद भी गुरुवार देर शाम तक उपचार शुरू नहीं किया गया है। अस्पताल प्रशासन बार-बार मरीज को यहां से ले जाने के लिए कह रहा है लेकिन परिवार को रोहतक पीजीआई, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और हिसार के बड़े अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


तीमारदारों का कहना है कि प्रशासन बड़े अस्पतालों में बेड की व्यवस्था नहीं करवा रहा है। ऐसे में वह मरीज को लेकर कहां जाएं। डॉक्टरों ने इंजेक्शन मंगवाए थे, मुश्किल से इंतजाम करके लेकर आए। मामले के मुताबिक फतेहाबाद के शिव नगर निवासी महिला सुनीता को कोरोना संक्रमित होने पर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में करीब 12 दिन पहले दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन


महिला की हालत ठीक होने के बाद जब कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन तीन दिन पहले डॉक्टरों को ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे। डॉक्टरों ने परिवार को यहां उपचार न होने की की बात बता ले जाने को कह दिया। बुधवार रात को मामला उठने के बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन लिखकर दिए, परिवार के लोगों ने इंजेक्शन का इंतजाम कर लिया लेकिन उपचार शुरू नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमें तीन दिन पहले बताया गया कि ब्लैक फंगस नाम की बीमारी हो गई है और कहा कि यहां से मरीज को ले जाएं। हमने अपने स्तर पर रोहतक, हिसार और बड़े अस्पतालों में पता किया लेकिन सभी बेड खाली न होने की जानकारी मिली। सरकारी अस्पताल प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। बुधवार रात को इंजेक्शन मंगवाए लेकिन अभी तक उपचार शुरू नहीं किया गया है। मरीज को सिर में दर्द हो रहा है और बोलने में भी दिक्कत हो रही है। - सुरेश कुमार, मरीज का भांजा। 

 

मरीज कोविड से निकल चुका है और अब संक्रमित नहीं है। उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिख रहे हैं, इसलिए उसे रेफर किया जा रहा है। नॉन कोविड मरीज के लिए बेड की बड़े अस्पताल में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मरीज की काउंसिलिंग भी की गई है। ऑपरेशन होना है, जो कि यहां संभव नहीं है। जहां तक उपचार की बात है, रात को ही डॉक्टर को भेजा गया था। - डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed