{"_id":"60bfc4c78ebc3e817565f302","slug":"a-woman-jumped-into-canal-with-two-children-in-karnal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: दो बच्चों संग नहर में कूदी महिला, बेटी की मौत, बेटा बहा, लोगों ने मां को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: दो बच्चों संग नहर में कूदी महिला, बेटी की मौत, बेटा बहा, लोगों ने मां को बचाया
Wed, 09 Jun 2021 01:04 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:04 AM IST
सार
हरियाणा के करनाल में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खौफनाक कदम उठा लिया। घरेलू झगड़े से परेशान महिला ने बेटी और बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। समय रहते लोगों ने महिला को बचा लिया लेकिन 11 साल की बेटी की जान नहीं बची। वहीं चार साल का बेटा नहर में बह गया है। जिसकी तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीटी रोड स्थित कर्ण लेक के समीप अपने दो बच्चों के साथ एक मां नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन उसके बच्चे नहर में बह गए। बाद में 11 वर्षीय बच्ची का शव नहर से मिल गया लेकिन देर रात तक चार वर्षीय बेटे की नहर में तलाश जारी थी।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे घरौंडा के गांव पनौड़ी निवासी अंजू (35) अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे देख लिया तो उसको नहर से बाहर निकाल लिया। लेकिन उसके दोनों बच्चे नहर में बह गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के सामने महिला ने बताया कि नहर में उसने ही छलांग लगाई थी, उसके बच्चे बाहर ही थे लेकिन चश्मदीदों ने बताया कि महिला बच्चों के साथ नहर में कूदी थी। बाद में गोताखोरों की मदद से पुलिस ने भावना (11) का शव नहर से बरामद कर लिया। लेकिन देर रात तक इवान (4) की नहर में तलाश जारी थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची नीलोखेड़ी निवासी भाभी सिमरन ने बताया कि ननंद अंजू की दिलजीत से शादी हुई है। वह शराब पीता है। इसे लेकर होने वाले झगड़ों से अंजू परेशान रहती है। सिमरन के मुताबिक, रात को अंजू ने नीलोखेड़ी में फोन कर पापा को बताया था कि उसका दिलजीत के साथ झगड़ा हुआ है। तब पापा ने कहा था कि अंजू तुम यहां आ जाओ लेकिन दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि अंजू ने बेटे इवान व बेटी भावना के साथ कर्ण लेक के पास नहर में छलांग लगा दी है।
अंजू को आसपास के लोगों ने बचा लिया है लेकिन दोनों बच्चे नहर में बह गए। उधर, सदर थाना प्रभारी बलजीत का कहना है कि महिला घरेलू झगड़े के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रही है। बच्चे की तलाश जारी है। महिला को फिलहाल मायके वालों के साथ भेज दिया गया है।