फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman died and three injured in road accident at Ambala district

शादी से वापस लौट रहे दोस्तों की फॉर्च्युनर पलटी, एक युवती की मौत, तीन चंडीगढ़ पीजीआई रेफर

Wed, 05 Feb 2020 10:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Feb 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
A woman died and three injured in road accident at Ambala district
क्षतिग्रस्त कार।

साहा-शाहाबाद हाईवे पर मंगलवार देर रात मैरीलैंड पैलेस में दोस्त की शादी से वापस लौटते समय फॉर्च्युनर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गाड़ी का अचानक टायर फटने के कारण कारण हुआ। गाड़ी में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और मुंबई के जीटीबी नगर निवासी एक युवती समेत चार दोस्त सवार थे।

विज्ञापन


हादसे में घायल दो युवकों को राहगीरों ने छावनी के नागरिक अस्पताल जबकि दो युवतियों को आदेश अस्पताल पहुंचाया। जहां मुंबई की जीटीबी नगर निवासी 27 वर्षीय रीना ठाकुर ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल तेजिंद्र पाल ने बताया कि कार सवार चारों आपस में दोस्त थे। मृतक युवती रीना के शव को छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।  
विज्ञापन


ये हुए घायल
घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-137 निवासी 25 वर्षीय कशिश आहुजा, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा निवासी 27 वर्षीय सुमित चैसी, ग्रेड नोएडा के सासना टॉवर निवासी 22 वर्षीय कपिल कासन के रूप में हुई है। राहगीरों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से लौट रहे युवकों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे में चारों घायल लहुलूहान हालत में हाइवे पर पड़े हुए थे। बावजूद कोई भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए तैयार नहीं था। आखिर में मैरीलैंड से ग्रेडर नोएडा जाने वाले युवकों ने अपनी कार रोककर दो युवकों को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उनके देखकर लोग मदद के लिए आगे आए। कमल, जतिंद्र व अभिषेक का कहना था कि शादी के वापस लौटते समय उनकी नजर गाड़ी के नंबर पर पड़ी।

लापरवाही ने फिर लील ली जान
करीब एक सप्ताह पहले यमुनानगर से अंबाला छावनी आ रही यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस एनएचएआई की लापरवाही के चलते निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से 16 यात्री घायल हो गए थे। मंगलवार देर रात इस हादसे में भी लापरवाही ही सामने आई है। जिस रोड से यह गाड़ी निकल रही थी वहां जगह-जगह गड्ढे हैं ओर पूरे रोड पर कहीं भी लाइट नहीं हैं। यही कारण रहा होगा कि गड्ढों में बार-बार टायर लगने के कारण वह फट गया, जिस वजह से चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं बना सका और हादसे में एक जान चली गई जबकि तीन की हालत गंभीर हैं।

हादसे के वक्त गाड़ी में चार लोग सवार थे। इनमें दो युवक और युवतियां शामिल थी। इनमें से रीना की मौत हो गई जबकि तीन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  -तजिंद्र, हेड कांस्टेबल साहा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed