फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman and a Nigerian smuggler were arrested with 155 grams of ice

Chandigarh News: 155 ग्राम आइस के साथ महिला और नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A woman and a Nigerian smuggler were arrested with 155 grams of ice
मोहाली। खरड़ पुलिस ने महिला सहित दो तस्करों को आइस ड्रग सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाइजीरियन है। उसे दिल्ली से 100 ग्राम आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गिरफ्तार महिला से 55 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई है। आरोपी पांच साल से मोहाली और दिल्ली में ड्रग सप्लाई कर रहे थे। दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं। आरोपी सीमा रविंदरा एनक्लेव फेज-1 बलटाना जीरकपुर निवासी है। वर्तमान में खरड़ की एलआईसी कॉलोनी में रह रही है। दूसरा आरोपी न्यू दिल्ली शिव विहार निवासी किंग्सले चिनोसो है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। दोनों पुलिस रिमांड में हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात मनप्रीत सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को डीएसपी कर्ण संधू और एसएचओ सिटी खरड़ अमरिंदर सिंह अपनी टीम के साथ एलआईसी कॉलोनी खरड़ के पास मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला पांच साल से ड्रग का कारोबार कर रही है। वह खरड़ में मौजूद है। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरु की। उसी दौरान वहां पहुंची महिला ने पुलिस को देखकर रास्ता बदल लिया और हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंक दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर लिफाफे की तलाशी ली तो 55 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई। उसे अदालत में पेश कर दस दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सीमा ने बताया कि वह दिल्ली से आइस ड्रग लेकर आती थी। उसका पति दुनी चंद उर्फ विनोद कुमार भी तस्करी के मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दिल्ली में छापा मारकर नाइजीरियन किंगस्ले चिनोसो को उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया। आरोपी नाइजीरियन को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी सीमा पर वर्ष 2022 में थाना मुल्लांपुर में दो एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि नाइजीरियन से पूछताछ की जा रही है। उनकी प्रॉपर्टी की जांच होगी। बाद में उसको अटैच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed