{"_id":"5bdb3ac0bdec22695873c7e5","slug":"a-terrorists-arrested-from-patiala-including-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हथियारों के साथ आंतकी गिरफ्तार, दिवाली पर थी इन जगहों को दहलाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हथियारों के साथ आंतकी गिरफ्तार, दिवाली पर थी इन जगहों को दहलाने की साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकी मॉड्यूल खालिस्तान गदर फोर्स का पर्दाफाश करते हुए गुरुवार को पटियाला से शबनमदीप सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक शबनमदीप की दिवाली के इस त्योहारी सीजन में पुलिस स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हमले की योजना थी।
विज्ञापन
शबनमदीप से एक पिस्टल, हैंड ग्रेनेड, सीटी-100 बजाज प्लेटिनम मोटरसाइकिल और खालिस्तान गदर फोर्स और अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ लैटर पैड बरामद किए गए हैं। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि शबनमदीप सिंह उर्फ मनिंदर लाहौरिया उर्फ शेरू उर्फ दीप उर्फ बिल्ला समाना के गांव दफ्तरी वाला बुरार का रहने वाला है।
विज्ञापन
इस समय वह राजस्थान में दर्ज एक केस में जमानत पर बाहर था। वह लाहौरिया जट गिल नाम से एक फेसबुक अकाउंट भी चला रहा था, जिस पर आतंकी जरनैल सिंह भिंडरांवाला की प्रोफाइल फोटो लगा रखी थी। डीजीपी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि जुलाई 2018 में शबनमदीप सिंह से पाकिस्तान से एक पाकिस्तानी इंटेलीजेंस अफसर जावेद खान वजीर ने संपर्क किया था और उसकी जान-पहचान एक पाकिस्तानी सिख गोपाल सिंह चावला ने कराई थी।
विज्ञापन
आगे शबनदीप सिंह की दो अन्य लोगों से जान-पहचान कराई गई, जिन्होंने उसे बताया कि वह दोनों भी आईएसआई समर्थित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के समर्थक हैं। इन दोनों लोगों ने शबनमदीप सिंह को बड़े पैमाने पर सिख रेफरेंडम-2020 कैंपेन का प्रचार करने और इसके साथ और नौजवानों को जोड़ने के लिए कहा था।