फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A team of Goa Police will leave for Haryana for investigation in Sonali Phogat murder case

सोनाली फोगाट हत्याकांड: गोवा पुलिस हरियाणा में करेगी जांच, एक टीम आज पहुंचेगी

Tue, 30 Aug 2022 11:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 11:20 AM IST
सार

सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस ने केस हिस्ट्री तैयार कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार सोनाली को उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर सांगवान ने ही ड्रग्स देकर मारा है। सुधीर ने 12 हजार रुपये में मेथामफेटामाइन ड्रग्स खरीदी थी।

विज्ञापन
A team of Goa Police will leave for Haryana for investigation in Sonali Phogat murder case
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए गोवा पुलिस की दो सदस्यीय टीम मंगलवार (30 अगस्त) को हरियाणा पहुंचेगी। पुलिस इंस्पेक्टर थेरोन डिकोस्टा और पीएसआई फ्रांसिस की टीम गोवा से रवाना हो चुकी है। गोवा सरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सोनाली की हत्या से जुड़ी गोपनीय रिपोर्ट भेज चुकी है। 

विज्ञापन


उत्तरी गोवा के एसपी शोभित सक्सेना ने कहा है कि दो सदस्यीय टीम हत्या मामले में आगे की जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार हत्या के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सांगवान को साथ लाया जा रहा है। इन्हें तीन जिलों में ले जाकर जांच करने की सूचना है। 
विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि वह अपनी पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के सीएम को हमने गोपनीय रिपोर्ट भेजी है, उनसे फोन पर बात भी की है। हमारे और हरियाणा के डीजीपी की भी इस मामले पर बात पर हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा पुलिस ने तैयार की केस हिस्ट्री
सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा पुलिस ने केस हिस्ट्री तैयार कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार सोनाली को उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर सांगवान ने ही ड्रग्स देकर मारा है। सुधीर ने 12 हजार रुपये में मेथामफेटामाइन ड्रग्स खरीदी थी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि उनके राज्य की पुलिस मामले की सही दिशा में जांच कर रही है। 

हरियाणा सरकार को कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) सौंपी जाएगी। इधर, हरियाणा सरकार ने मामले की सीबीआई जांच के लिए गोवा सरकार को सोमवार को पत्र लिख दिया था। गृह विभाग ने गोवा के गृह सचिव को लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि सोनाली फोगाट भाजपा की नेता थीं और 2013 में भाजपा के टिकट पर आदमपुर से चुनाव लड़ा था, इसलिए इस मामले में सीबीआई जांच की सकारात्मक सिफारिश की जाती है। सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर बताया था कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर के नाम तो सामने आ चुके हैं लेकिन कई सफेदपोश इस हत्याकांड में शामिल हैं।

पिता की मौत रहस्य, मां की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं, अब बेटी को भी जान का खतरा
माता-पिता का साया सिर से उठने के बाद परिजनों ने सोनाली की 15 वर्षीय इकतौती बेटी यशोधरा की जान को भी खतरा बताया है। यशोधरा के पिता की मौत छह साल से रहस्य बनी है और अब मां सोनाली फोगाट की हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। यशोधरा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिजन जल्द पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। 

सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट का कहना है कि यशोधरा करोड़ों की संपत्ति की हकदार है। एसपी से मिलकर यशोधरा की सुरक्षा के लिए गनमैन दिए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट की हत्या का षड्यंत्र रचने वाला यशोधरा के लिए भी खतरा बन सकता है। प्रॉपर्टी हड़पने के लिए वह एक और हत्या की साजिश रच सकता है। परिजनों ने यशोधरा को अब हॉस्टल के बजाय घर पर ही रखने का फैसला लिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed