{"_id":"5deab4ea8ebc3e1b9a537f46","slug":"a-social-institution-of-hisar-announced-reward-to-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद एनकाउंटरः हरियाणा की संस्था का एलान, पुलिसवालों को एक-एक लाख रुपये देगी इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद एनकाउंटरः हरियाणा की संस्था का एलान, पुलिसवालों को एक-एक लाख रुपये देगी इनाम
Sat, 07 Dec 2019 01:57 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन ने हैदराबाद दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को एक-एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एक कार्यक्रम के दौरान राह ग्रुप के राष्ट्रीय चेयरमैन व केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ ने कहा है कि हैदराबाद पुलिस का यह कदम देश में बेटियों की इज्जत से खेलने की सोच रखने वालों के लिए एक सबक के रुप में मिसाल बन जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने कहा कि आमतौर पर सिस्टम की कमी का लाभ उठाकर कई दुष्कर्मी समाज का मुंह चिढ़ाते रहे हैं। इसके चलते बेटियों व समाज में डर व भय का माहौल बन गया था। मगर इस एनकाउंटर से बदमाशों में खौफ पैदा होगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सभी प्रकार की मदद भी प्रदान करेंगे। सेलपाड़ ने इस मामले में शिक्षा पद्धति में बदलाव लाकर समाज में सुधार लाने की भी वकालत की है।
विज्ञापन