फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person accuses Sultanpur Lodhi police of beating him

Punjab News: कुत्तों के हमले में महिला की मौत, आरोप- पति को पुलिस ने थाने में पीटा, कहा- तुमने ही जान से मारा

Thu, 08 Feb 2024 01:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Feb 2024 01:05 AM IST
सार

सुल्तानपुर लोधी के गांव पस्सन कदीम में 15-20 आवारा कुत्तों ने महिला को नोच-नोच कर मार डाला है। आवारा कुत्तों ने महिला का लगभग पूरा सिर ही खा डाला है। इसी मामले की जांच पुलिस कर रही थी। शक के आधार पर पति को थाने ले गई। अब मृतक महिला के पति ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
A person accuses Sultanpur Lodhi police of beating him
महिला का पति (मध्य में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव पस्सन कदीम में आवारा कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाली महिला के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पति ने सुल्तानपुर लोधी पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। हालांकि थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ ने मामला उनके इलाके का न होने की बात कही। मगर डीएसपी ने कहा कि शक के आधार पर उसे डंटा जरूर लेकिन पीटा नहीं है।

विज्ञापन


थाना सुल्तानपुर लोधी के बाहर मृतका राम परी के पति केवल ठाकुर ने आरोप लगाया कि थाना कबीरपुर पुलिस उसे थाना सुल्तानपुर लोधी यह कहकर लेकर गई कि वहां पर तुम्हारे कुछ दस्तख्त करवाने हैं। वह अपने साले और साली के साथ गया। जहां पर पुलिस उसे और साले को अंदर ले गई। यहां तीन पुलिस वालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


व्यक्ति ने बताया कि पुलिस वाले पूछ रहे थे कि तुम्हें कैसे पता कि तुम्हारी पत्नी को कुत्तों ने नोचा है? पुलिसवालों ने आगे कहा कि तुमने (पति) ही पत्नी को जान से मारने के बाद फेंका है। केवल ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने करीब 15 मिनट तक थाने में पीटा। हत्या कबूलने का दबाव बना रही थी। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने कहा कि यह मामला उनके थाने से संबंधित नहीं है। उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। थाना कबीरपुर के एसएचओ गुरसाहिब ने कहा कि वह तो सिर्फ पूछताछ के लिए ही केवल ठाकुर को थाना सुल्तानपुर लोधी लेकर गए थे। 

सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी बबनदीप सिंह ने कहा कि उन्हें शक था। पूछताछ की खातिर केवल ठाकुर को लाया गया था। एसएचओ के साथ केवल फटकार लगाई थी।क्योंकि मंगलवार शाम छह बजे उसकी पत्नी गाय चराने गई थी। उसने पुलिस को 14 घंटे बाद बुधवार सुबह आठ बजे घटना की सूचना दी। इस वजह से मामला संदिग्ध लग रहा था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि उससे किसी भी पुलिसकर्मी ने मारपीट नहीं की है। आरोप बिल्कुल झूठा और बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed