पंजाबः हेरोइन समेत दो आरोपी गिरफ्तार, मोगा में भी अफीम हुई बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर की पुलिस ने इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में लगाए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की बैक साइड राम तीर्थ रोड पर स्कूटर सवार दो आरोपियों से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंटोनमेंट में केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।
2 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार
वहीं मोगा पुलिस ने शराब तथा नशीली गोलियां बरामद की हैं। जबकि शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया। थाना सिटी साउथ के प्रभारी जतिंद्र सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार कुलदीप सिंह इलाके में गश्त करते हुए कोटकपूरा बाईपास पर संधुआवाला रोड पर जा रहे थे, तो पुलिस पार्टी को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि वरिंद्र सिंह निवासी गुरु रामदास नगर मोगा शराब तस्करी का धंधा करता है और आज भी वह अपनी स्कूटरी पर शराब लेकर जा रहा है। जिस पर उन्होंने नाकाबंदी की। जैसे ही उन्होंने वरिंद्र सिंह को रुकने का इशारा किया तो वह दूर से ही पुलिस पार्टी को देखकर अपनी स्कूटरी तथा शराब छोड़कर भाग गया।
जांच करने पर 2 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि तस्कर की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं साधु सिंह निवासी गांव चूहड़चक्क को गिरफ्तार कर 240 गोलियां नशीली बरामद की गईं हैं।
अफीम तस्करी का धंधा करने वाले चार गिरफ्तार
एक अन्य मामले में मोगा पुलिस ने अफीम तस्करी का धंधा करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार कर करीब डेढ़ लाख की एक किलो अफीम बरामद की है। इस संबंध में थाना सदर मोगा ने केस दर्ज कर तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेजे अटवाल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
मुहिम के तहत जब वह इलाके में गश्त करते हुए गांव ददाहुर के पास जा रहे थे, जैसे ही पुलिस ने शंका के आधार पर एक गाड़ी को रोका और तलाशी ली तो उसमें से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी मालिक जगदीश सिंह निवासी गांव सिंगे (तलवंडी साबो), अंग्रेज सिंह निवासी गांव नथेहा (तलवंडी साबो), नामदार सिंह निवासी गांव पंजगराई कलां (बाजाखाना) तथा कुलवंत सिंह निवासी गांव गोलेवाला (फरीदकोट) को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी जेजे अटवाल ने बताया कि पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं और यह अफीम राजस्थान से लेकर आए। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को गुरुवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।