फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a people arrested with price of 4 crore heroin in amritsar

पंजाबः हेरोइन समेत दो आरोपी गिरफ्तार, मोगा में भी अफीम हुई बरामद

Thu, 25 Oct 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Thu, 25 Oct 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
a people arrested with price of 4 crore heroin in amritsar
सांकेतिक तस्वीर

 अमृतसर की पुलिस ने इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में लगाए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की बैक साइड राम तीर्थ रोड पर स्कूटर सवार दो आरोपियों से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंटोनमेंट में केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।

विज्ञापन

2 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

a people arrested with price of 4 crore heroin in amritsar
सांकेतिक तस्वीर

वहीं मोगा पुलिस ने शराब तथा नशीली गोलियां बरामद की हैं। जबकि शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया। थाना सिटी साउथ के प्रभारी जतिंद्र सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार कुलदीप सिंह इलाके में गश्त करते हुए कोटकपूरा बाईपास पर संधुआवाला रोड पर जा रहे थे, तो पुलिस पार्टी को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि वरिंद्र सिंह निवासी गुरु रामदास नगर मोगा शराब तस्करी का धंधा करता है और आज भी वह अपनी स्कूटरी पर शराब लेकर जा रहा है। जिस पर उन्होंने नाकाबंदी की। जैसे ही उन्होंने वरिंद्र सिंह को रुकने का इशारा किया तो वह दूर से ही पुलिस पार्टी को देखकर अपनी स्कूटरी तथा शराब छोड़कर भाग गया। 

जांच करने पर 2 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि तस्कर की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं साधु सिंह निवासी गांव चूहड़चक्क को गिरफ्तार कर 240 गोलियां नशीली बरामद की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफीम तस्करी का धंधा करने वाले चार गिरफ्तार

a people arrested with price of 4 crore heroin in amritsar
सांकेतिक तस्वीर

एक अन्य मामले में मोगा पुलिस ने अफीम तस्करी का धंधा करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार कर करीब डेढ़ लाख की एक किलो अफीम बरामद की है। इस संबंध में थाना सदर मोगा ने केस दर्ज कर तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेजे अटवाल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

 मुहिम के तहत जब वह इलाके में गश्त करते हुए गांव ददाहुर के पास जा रहे थे, जैसे ही पुलिस ने शंका के आधार पर एक गाड़ी को रोका और तलाशी ली तो उसमें से एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी मालिक जगदीश सिंह निवासी गांव सिंगे (तलवंडी साबो), अंग्रेज सिंह निवासी गांव नथेहा (तलवंडी साबो), नामदार सिंह निवासी गांव पंजगराई कलां (बाजाखाना) तथा कुलवंत सिंह निवासी गांव गोलेवाला (फरीदकोट) को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी जेजे अटवाल ने बताया कि पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं और यह अफीम राजस्थान से लेकर आए। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को गुरुवार को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed