{"_id":"639976af7b14b05d4c34fa5b","slug":"a-panchayat-of-fatehabad-district-taken-big-decision-against-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: कार्यभार संभालते ही इस पंचायत का बड़ा फैसला, सोमवार से गांव में बंद होंगी नशे की खुर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: कार्यभार संभालते ही इस पंचायत का बड़ा फैसला, सोमवार से गांव में बंद होंगी नशे की खुर्दे
Wed, 14 Dec 2022 12:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:44 PM IST
सार
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के विधानसभा क्षेत्र टोहाना का सबसे बड़ा गांव समैन है। गांव की 15 हजार से अधिक आबादी है जबकि सात हजार से अधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन
पंचायत की बैठक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद जिले के टोहाना उपमंडल के सबसे बड़े गांव समैन की पंचायत ने कार्यभार संभालते ही नशे के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सरपंच रणबीर सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई पंचायत की बैठक में सभी 20 पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से सोमवार 19 दिसंबर से गांव में नशे की खुर्दों को बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन
पंचायत के मुताबिक गांव की कई गलियों में चल रहे नशे के खुर्दों को बंद करवाया जाएगा। शराब ठेके को भी गांव की आबादी से बाहर करवाने के लिए आबकारी विभाग को पत्र लिखा जाएगा। अगले साल शराब का ठेका नहीं खोलने का प्रस्ताव भी सौंपा जाएगा। सरपंच रणबीर सिंह गिल ने बताया कि उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ते समय ग्रामीणों से वादा किया था कि नशे पर लगाम लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसलिए चार्ज संभालते ही सबसे पहला निर्णय यही लिया है कि नशे के खुर्दे बंद करवाएंगे और शराब ठेके को गांव से बाहर करवाएंगे। अवैध रूप से अगर कोई शराब बेचने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री की विधानसभा का सबसे बड़ा गांव है समैन
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के विधानसभा क्षेत्र टोहाना का सबसे बड़ा गांव समैन है। गांव की 15 हजार से अधिक आबादी है जबकि सात हजार से अधिक मतदाता हैं। सरपंच रणबीर गिल ने बताया कि नशे को रोकने के अलावा गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का भी प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
नारकोटिक्स विभाग रेड करेगा तो करेंगे मदद
सरपंच रणबीर गिल ने कहा कि नारकोटिक्स विभाग को भी खुली छूट दी गई है कि वह गांव में जब चाहे रेड करके नशा तस्करों व नशेड़ियों को पकड़े। पूरा गांव उनकी मदद करेगा। नशेड़ियों को पंचायत किसी भी तरह से सहयोग नहीं करेगी। इस मौके पर सभी 20 पंचायत सदस्य, ग्राम सचिव व कुछ ग्रामीण भी मौजूद रहे।