{"_id":"5d8cc78f8ebc3e93cc43fe7c","slug":"a-organisation-of-lahore-demands-bharat-ratna-for-shaheed-bhagat-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर के संगठन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौर के संगठन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
Fri, 27 Sep 2019 12:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:29 AM IST
सार
- भगत सिंह को सर्वोच्च असैनिक सम्मान भारत रत्न दे भारत सरकार
- शहीद भगत सिंह फाउंडेशन पाकिस्तान ने मोदी को पत्र लिख की मांग
- शहीद भगत सिंह की 112वीं जयंती पर उन्हें यह पुरस्कार दिया जाए
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के लाहौर स्थित भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज रशीद कुरैशी ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में डिप्टी हाई कमिश्नर गौरव आहलुवालिया को पत्र भेजकर यह मांग की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम लिखे इस पत्र में उनका कहना कि 28 सिंतबर को शहीद भगत सिंह की 112वीं जयंती पर उन्हें यह पुरस्कार दिया जाए।
विज्ञापन
लाहौर से अमर उजाला को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन की तरफ से प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को भेजे गए पत्र में कुरैशी ने पीएम मोदी से मांग की है कि शहीद भगत सिंह के 112वें जन्म दिवस पर भारत सरकार भारतीय उपमहाद्वीप में लोगों की भलाई और आजादी के लिए उनकी अप्रतिम सेवाओं के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार प्रदान करे।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा कि मोदी सहित दोनों देशों के अनगिनत लोग भगत सिंह की कुर्बानी और उनके जज्बे का सम्मान, उन्हें प्यार और उनकी बेइंतहा कद्र करते हैं। वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी अपील करते हैं कि शहीद भगत सिंह को निशान ए पाकिस्तान अवार्ड देने की घोषणा करें।
विज्ञापन
कुरैशी ने बताया कि 28 सितंबर को लाहौर हाईकोर्ट के डेमोक्रैटिक लॉन में शहीद भगत सिंह के 112 वें जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के एडवोकेट अब्दुल रशीद कुरैशी करेंगे जबकि मुख्यातिथि एडवोकेट हफीज उर रहमान चौधरी होंगे।